Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Laughter chefs Season 2: एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने जीता ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2, बोले ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन का रविवार रात को शानदार समापन हुआ। दर्शकों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वह मोमेंट सामने आ ही गया। ग्रैंड फिनाले में शो के विजेताओं की घोषणा की गई और इस बार एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने बाज़ी मार ली। बीते कुछ दिनों से इस बात को लेकर चर्चाएं तेज़ थीं कि आखिर इस बार खिताब कौन जीतेगा। फिनाले एपिसोड में जब एलान हुआ कि एल्विश और करण विजेता बने हैं, तो स्टूडियो में ज़ोरदार तालियों और जश्न का माहौल बन गया। शो में तड़का केवल खाने का ही नहीं, बल्कि ह्यूमर, प्रतियोगिता और सेलेब्रिटी टशन का भी देखने को मिला। वहीं, रनर-अप की सूची भी जारी कर दी गई है।

एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने मारी बाजी

वहीं, 27 जुलाई को कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। फाइनल राउंड में तीन जोड़ियां पहुंची थी, जिनमें अंकिता-विक्की, अली-रीम और एल्विश-करण शामिल थे। फिर सभी फाइनलिस्ट को आखिरी डिश बनाने का काम दिया गया, जिसमें एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने बाजी मार ली और वो दूसरे सीजन के विजेता बन गए। ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

रनरअप कौन बना?

दरअसल, करण-एल्विश इस शो के विजेता चुने गए। इसके साथ ही ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 के पहले रनरअप के रूप में एली गोनी और रीम शेख की जोड़ी रही। इस फाइनल को यादगार बनाने के लिए कई सितारे मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने भी शिरकत किया, जो अपना आगामी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ लेकर आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह ने होस्ट किया था और इसमें जज के रूप में शेफ हरपाल सिंह नजर आए थे।

क्या बोले एल्विश यादव?

इस ट्रॉफी को उठाने के बाद मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है और यूट्यूबर ने सभी क्रू मेंबर्स का भी धन्यवाद किया। उनके इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स एल्विश और करण कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img