बलरामपुर: तुलसीपुर पीर रतननाथ बाबा की शोभा यात्रा परंपरा गत तरीके से नवरात्रि पंचमी के दिन नगर भ्रमण करते हुए देवीपाटन मंदिर पहुंच गई,रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा किया, देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी के अनुसार पंचमी से नवमी तक मंदिर में मां पाटेश्वरी के पूजा अर्चना की जिम्मेदारी सिद्ध पीर रत्न नाथ के सुपुर्द कर दिया गया।
नेपाल के दांग जिले से सिद्ध पीर रत्न की शोभा यात्रा परंपरा गत तरीके से मंदिर पहुंचती है मंदिर में पांच दिवसीय पूजा अर्चना किया जाता है,भारत और नेपाल के मैत्री संबंधों को और मजबूत प्रदान करती है यह शोभा यात्रा। नवरात्रि में देश विदेश से श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है।