Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बारिश से एक मकान का चौबारा, दो मकानों की छत गिरी

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मंगलवार की देर रात से कैराना क्षेत्र में लगातार बारिश होने का सिलसिला जारी रहा है। वहीं लगातार बारिश होने के कारण गांव तीतरवाड़ा निवासी सालिम के मकान का चौबारा भरभरा कर गिर गया। चौबारा गिरने के दौरान ग्रामीण का परिवार बाल-बाल बच गया।

गांव में दूसरी ओर ग्रामीण रमेश के मकान की छत की कड़ियां टूट कर गिर गई। इस दौरान रमेश का परिवार भी कड़ियों के नीचे दबने से बच गया। गांव में चौबारा गिरने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वही गांव मवी निवासी विधवा महिला कविता के मकान के एक कमरे की छत गिर गई।

कमरे में बैठे विधवा महिला के बच्चे बाल-बाल बच गए। महिला ने बताया कि उसके द्वारा कई बार तहसील दिवस में मकान बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके कच्चे मकानों को नहीं बनवाया गया।

पीड़िता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने की मांग की हैं। सभी जगह मकानों के अंदर रखा घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img