Thursday, April 16, 2026
- Advertisement -

देश के लिए शहादत देने वाले वीरों को भूले हुक्मरान

  • शहीद दिवस पर भामौरी नहीं पहुंचा कोई अधिकारी या नेता, ग्राम सचिव और लेखपाल तक नदारद

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर क्रांतिकारियों ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन सिस्टम उन्हें पूरी तरह भूल जाएगा। सरधना के भामौरी गांव में शहीद दिवस पर हुए कार्यक्रम में किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने पहुंचना जरूरी नहीं समझा। मानमानी का आलम ये है कि ग्राम सचिव से लेकर हल्का लेखपाल तक नदारद रहे। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हालांकि ग्रामीणों ने अपने स्तर से शहीद स्मारक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शहीदों को नमन किया।

बता दें कि 18 अगस्त सरधना के भामौरी गांव का वह काला दिन था, जिस दिन ब्रिटिश फौज ने गांव पर चढ़ाई कर दी थी। इतिहास के पन्नों पर यह घटना मिनी जलियावाला बागकांड के नाम से दर्ज है। पंचायत में शामिल वीर क्रांतिकारियों पर अंग्रेजों ने धोखे से सीधे गोली चला दी थी। जिसमें कई क्रांतिकारी शहीद हो गए थे। नरसंहार के दौरान हुई बारिश से गांव की नालियां और सरोवर लाल हो गया था। शहीदों की याद में गांव में विशाल शहीद स्मारक व शहीद सरोवर बना हुआ है। इसके अलावा घटनास्थल मोटो की चौपाल को भी ग्रामीणों ने संजोकर रखा है। हर साल 18 अगस्त को गांव में शहीद दिवस मनाया जाता है। जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि देने का काम किया जाता है। रविवार को भी भामौरी में शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मगर कार्यक्रम में कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। यहां तक की ग्राम सचिव व हल्का लेखपाल तक ने आना गवारा नहीं समझा। दिनभर ग्रामीण अधिकारियों की इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान दिनेश सोम का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है कि 18 अगस्त को भामौरी में शहीद दिवस मनाया जाता है। हर साल यहां भव्य कार्यक्रम होता है। मगर कई साल से अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस गांव के बलिदान का अपमान कर रहे हैं।

अफसोस की बात है कि आज भी कोई अधिकारी या नेता नहीं आया। ग्रामीणों द्वारा मोटो की चौपाल पर हवन कराया गया। जिसमें आसपास के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर कार्यक्रम हुआ। जहां सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए वीर क्रांतिकारियों को नमन किया। इस अवसर पर ठाकुर भीम सिंह, शिवकुमार सोम, सुनील सोम, चंद्रपाल सिंह, कांति सिंह, निशांत सोम, भूषण शर्मा, सुनील फौजी, विशाल सोम, शंकर सिंह सोम, राहुल सोम, प्रमोद सोम, सुभाष सोम, अजय सोम आदि मौजूद रहे।

मैच में तो पहुंचे गए अधिकारी और विधायक

रविवार को सरधना में सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें विधायक अतुल प्रधान से लेकर एसडीएम महेश दीक्षित व सीओ संजय जायसवाल भी शामिल हुए। मगर भामौरी जाने के लिए किसी के पास समय नहीं था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: इंदिरापुरम के कनवानी गांव में भीषण आग, 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के...

अखिलेश ने लगाया आरोप, शाह ने किया पलटवार, महिला आरक्षण पर सियासी टकराव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महिला आरक्षण विधेयक और प्रस्तावित...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक ऊपर, निफ्टी 23,350 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...
spot_imgspot_img