Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार

  • लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कारोबारी दिन बृहस्पतिवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 309 अंक की गिरावट के साथ 59,301 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 79 अंक फिसलकर 17728 के स्तर पर खुला।

दरअसल बता दें बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 566 अंक फिसलकर 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 150 अंक टूटकर 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1565 शेयरों में तेजी आई, 548 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 84 शेयर अपरिवर्तित रहे।

निफ्टी पर सिप्ला, एशियन पेंट्स, अदानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स और आयशर मोटर्स प्रमुख लाभा वाले शेयरों में थे, जबकि ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईओसी, एचडीएफसी और विप्रो में गिरावट आई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img