Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

राइन पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

  • बसपा कार्यालय पर मारपीट मामले में नौचंदी पुलिस ने दायर की चार्जशीट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गयी है। थाना नौचंदी पुलिस ने राइन समेत बसपा के कई नेताओं के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। थाना नौंचदी पुलिस की चार्जशीट दायर करने की कार्रवाई को लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ सीट पर बसपा के लिए मुसीबत माना जा रहा है। चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अब पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि इस मामले में जिनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है उन्हें शीघ्र ही कोर्ट में पेश होना होगा।

ये था पूरा मामला

26 अप्रैल साल 2022 को नौचंदी थाना के फूलबाग स्थित बसपा कार्यालय पर जमकर हंगामा व मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान कई नेताओं के कपडेÞ फट गए थे। घटना को लेकर बसपा नेता एडवोकेट अनिल प्रधान की शिकायत पर थाना नौचंदी नेशमुशुद्दीन राइन, मोहित जाटव, सतपाल पेपला, मोहित आनंद, विकास जाटव, दिनेश काजीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा धारा 139/22, 149, 148, 323, 504, 506 आईपीसी व 325 एससीएसटी एक्ट में दर्ज कर लिया था।

04 13

चार्जशीट दायर

इस मामलें अगस्त 2022 में नौचंदी पुलिस ने मोहित जाटव, सतपाल पेपला, मोहित आनंद, विकास जाटव व दिनेश गाजीपुर के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की जानकारी मुकदमा दर्ज कराने वाले एडवोकेट अनिल प्रधान ने दी। इस मामले में नौंचदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई चार दिन पहले शमुशुद्दीन राइन के खिलाफ चार्जशीट दायर कर की है। बसपा के नेता भी मान रहे हैं कि चार्जशीट दायर किए जाने से नामजदों खासतौर से शमशुद्दीन राइन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।

कोर्ट में होना होगा पेश

मारपीट मामले के तमाम आरोपियों को चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अब उनके लिए कोर्ट में पेश होना जरूरी हो गया है। वहीं दूसरी ओर यह भी आशंका जतायी जा रही है कि कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा भी हो सकता है। यदि जेल जाने की नौबत आती है तो इसका सीधा असर मेरठ हापुड़ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर पड़ सकता है।

हाइकोर्ट से नहीं मिली राहत

जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, बसपा के उक्त वो सभी नेता इस मामले में राहत के लिए हाईकोर्ट गए थे, लेकिन हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी। दरअसल इस मामले में पीड़ित की ओर से मजबूत पैरवी के चलते ही हाईकोर्ट से खाली हाथ लौटना पड़ा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img