Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

मेडिकल में सुविधाएं बेशुमार, फिर भी इलाज को लंबा इंतजार

  • महिला-पुरुष सर्जरी वार्ड में आपरेशन का इंतजार करते मिले मरीज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में तुरंत और बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को यहां मिलने वाली भरपूर सुविधाओं के बावजूद सर्जरी आदि के लिये लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। किसी को पथरी तो किसी को हार्निया का आपरेशन कराने के लिये वेट एंड वाच की स्थिति में रखा जा रहा है। मरीज और उनके तीमारदार इंतजार में दिन काट रहे हैं।

मेडिकल में कुल 36 विभिन्न वार्ड हैं, जिनमें इमरजेंसी, गायनिक-1 और 2, आॅर्थाे-फर्स्ट, आईसीयू-2 पीएम एसएसवाई, एनबीसी, सीएचआईटी, पैरी, महिला सर्जरी, पुरुष सर्जरी, फीवर पीईडी, एचएमई, आयुष्मान, पीआईसीयू, एनआईसीयू, डेंटल, महिला मेडिसीन, पुरुष मेडिसीन, टीबी, स्किन, आई, ईएनटी, आईसीयू-फर्स्ट पीएमएसएसवाई, आॅर्थाे-सेकेंड, पी सर्जरी, टी.आईएसयू, पीएमआर, आईटी आईसीसीयू, एमडीआर, सॉयकेट्री, डेस्टीट्यूट, न्यूरोलॉजी, प्राइवेट वार्ड, न्यू आॅर्थो, बर्न वार्ड, एनएम सर्जरी और एनएनएस शामिल हैं।

07 9

इनमें 900 से अधिक मरीज इलाज के लिये भर्ती हैं। शनिवार को पुरुष सर्जरी और महिला सर्जरी वार्ड में जाकर मरीजों से बात की गयी तो पता चला कि इलाज के लिये सरकारी सुविधाएं यहां बेशुमार है, लेकिन इसके बावजूद आब्जर्वेशन समय ज्यादा होता है। शनिवार को 29 वार्डाें में 726 मरीजों में से 142 को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 70 को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, 57 मरीज रहे।

मरीजों की लाचारी उन्हीं की जुबानी

  • केस-1

बागपत से आई तीमारदार वारिसा ने बताया कि वह यहां राशिद का इलाज कराने 10 दिन पहले आई थी, पेशाब की परेशानी है।

  • केस-2

हरदोई से आये अजीत ने बताया कि वह यहां पर मरीज का पथरी का इलाज कराने एक सप्ताह पहले आये थे, लेकिन मेडिकल में कोई भी सुनने को तैयार नहीं है।

  • केस-3

जयभीमनगर के करन ने बताया कि उन्होंने मरीज शिवकुमार को हार्निया के आॅपरेशन के लिये डेढ़ महीने पहले भर्ती कराया था, जोकि अब ठीक है और डाक्टर ने डिस्चार्ज के लिये कह दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img