Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

गन्ना अधिकारी से ट्रैवल कंपनी ने ठग लिए 36 हजार

  • एसएसपी से शिकायत के बाद सदर बाजार पुलिस ने शुरू की जांच

जनवाणी संवाददाता  |

सहारनपुर:  जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी से एक ट्रैवल कंपनी ने 36 हजार रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने इस बाबत एसएसपी से शिकायत की है। 11 मई को परिवार के साथ त्रिपाठी केदारनाथ और बद्रीनाथ घूमने जा रहे थे। फिलहाल, एसएसपी के निर्देश पर थाना सदर बाजार में ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI

 

डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने 11 मई को परिवार के साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ घूमने का प्रोग्राम बनाया था। इसके लिए हेलीकाप्टर से यात्रा करने को एक आॅनलाइन ट्रैवल कंपनी से संपर्क किया। कंपनी की ओर से 10 हजार पांच सौ रुपए दो बार में, फिर साढ़े चार हजार रुपए वीआईपी पास के लिए आॅनलाइन जमा कराए। आॅनलाइन सूचना गलत होने पर एक बार फिर साढ़े दस हजार रुपए कैंसिलेशन के जमा कराए गए।

कंपनी की ओर से कुल 36 हजार रुपये डीसीओ से जमा कराए गए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने डीसीओ का फोन उठाना बंद कर दिया। डीसीओ ने कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई, तो कंपनी कानपुर से रजिस्टर्ड मिली। हालांकि, कंपनी द्वारा अपना कार्यालय वैष्णो देवी और देहरादून बताया गया था।

डीसीओ ने मामले की शिकायत एसएसपी आकाश तोमर से की। एसएसपी के निर्देश पर थाना सदा बाजार पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाती है।

डीसीओ की ओर से सबसे पहले गढ़वाल मंडल विकास निगम से संपर्क की कोशिश की गई। मगर, कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने आॅनलाइन ट्रैवल कंपनी की मदद ली लेकिन ठगी के शिकार हो गए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img