Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

एकादशी पर बही श्याम की भक्ति की बयार

  • दूसरी दिन भी निकाली गई निशान यात्रा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने की शिवमूर्ति पर आरती

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: श्री गणपति खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अन्तर्गत एकादशी के अवसर पर आज शहर में लगातार दूसरे दिन बाबा श्याम की भक्ति की बयार बही। श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शिव चौक से भरतिया कालौनी तक बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गयी।

59 1

निशान यात्रा को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने आरती के बाद शिव चौक से शुभारंभ किया। इस निशान अर्पण यात्रा का संचालन श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक संयोजक प्रमुख उद्योग पति भीमसेन कंसल ने किया। निशान यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भव्य झांकियों ने भक्तों को आकर्षित किया।

60 2

इस अवसर पर चंदन और केसर की होली खेलते हुए भक्त बाबा के प्रेम रस से सराबोर होकर झूमते नाचते और गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्तों का सैलाब उमड़ने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी चैपट हो गई। शिव चौक पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाबा श्याम खाटू वाले की भक्ति की धूम-धाम नजर आई।

58 1

विशाल निशान यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर की ओर बढ़ी। श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर नई मंडी के तत्वावधान में चार दिवसीय श्याम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को चार दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का शुभारंभ चंग धमाल से हो गया। गुरुवार को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।

61 1

शिव चौक से निशान यात्रा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान सहित अन्य अतिथियों ने यात्रा में शामिल जहारवीर गोगा की आरती की और फिर शिव मूर्ति पर पहुंचकर भगवान शिव को नमन करते हुए पूजा अर्चना के बाद आम भक्तों के साथ नंगे पैर अतिथियों ने भी बाबा श्याम का निशान उठाकर जयकारा लगाया। मन की मुराद पूरी करने के लिए शिव चौक से निशान हाथ में उठाए हजारों श्रद्धालु यात्रा में खाटुश्याम के जयघोष के साथ शामिल हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img