Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

विश्व में भारत जैसा कोई देश नहीं: सीडीओ

  • कौमी एकता दिवस पर बैठक का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्वभा की भावना को बढ़ाने के लिए ‘कौमी एकता दिवस’ पर आयोजित बैठक मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर जनपद से विभिन्न समुदाय के प्रबुद्धजनों द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सदभाव को बढ़ाने हेतु जहां पर सदृभाव में दिक्कत आ रही है, उसमें क्या सुधार किया जा सकता है, उसको लेकर सभी ने अपने- अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए इसमें हर वर्ग के लोगों की और संख्या बढ़ाते हुए समावेशी बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों द्वारा कार्य क्षेत्र के विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझावों को प्रस्तुत करते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया और जनपद में भाईचारा कायम करने की बात कही।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बैठक का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश की एकता बनी रहे यही कौमी एकता दिवस का उद्देश्य है। विश्व में भारत देश जैसा कोई देश नहीं, हमारा देश विविधताओं का देश है। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षित होना बहुत जरूरी है, शिक्षा और विकास जब होगा तो कुरीतियां समाप्त होती है। सीडीओ ने कहा कि जब लोग आपस में मिलते रहेंगे और समाज के जागरूक लोग एक मंच पर रहेंगे तो सदृभाव बना रहेगा।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास ने अपने विचार रखते हुए कहा कि धर्म का मूल स्वभाव एक है। इसलिए सभी मिलजुल कर रहे ताकि कौमी एकता परिवर्तित ना हो। बैठक में गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के प्रबंधक सरदार राजेंद्र पाल सिंह, मोहित जैन, डीआईओएस प्रतिनिधि सीमा वर्मा, समाजसेवी मीनू वर्मा एडवोकेट, बृजेश शर्मा, राजपाल पारवा, मोहसीन चौहान, आदित्य चौहान एडवोकेट, सरदार जसवेंद्र सिंह सरदार, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img