Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं, उन्हें निखारने की जरूरत: गौरव गोयल

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: ग्राम ठसका में ग्रामीण खेलकूद आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट में मुख्यअतिथि के रुप में बोलते हुए बोलते हुए रुड़की मेयर गोयल ने कहा की खेल जहां हमारे समाज में सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं, वहीं युवाओं में युवाओं में स्वास्थ्य और हेल्थ के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपयोगिता निभाते हैं।

ग्राम ठसका में फीता काटकर वालीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के लिए अवसर प्रदान करने का अभियान भी चलाया है।उन्होंने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांव में भी आर्थिक तथा सामाजिक उन्नति का बिगुल बज गया है और देश के चौमुखी विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रमोद सैनी, पंकज सैनी, विनय सैनी, मोहित चौधरी, आयुष सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...
spot_imgspot_img