Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को कसी कमर

  • एसपी ने शहर कोतवाली में पुलिसकर्मियों की बैठक ली

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर तैयारियों के बारे में जानकारी की। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। नगर निकाय चुनाव की जल्द ही घोषणा हो सकती है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को एसपी अभिषेक ने शहर कोतवाली पहुंचकर पालिका चुनाव के संबंध में पुलिसकर्मियों की बैठक ली। एसपी ने चुनाव के दौरान आने वाले पुलिस बल के ठहरने के अलावा शहर के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों की जानकारी की।

चुनाव में गडबडी करने वालों को भी चिह्नत कर उन पर कड़ी नजर रखने के दिशा निर्देश दिए। एसपी अभिषेक ने कहा कि पुलिसकर्मी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पूरी तरह से मुस्तैद रहें ताकि किसी भी बूथ पर गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी दी कि चुनाव में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर सीओ बिजेन्द्र सिंह भडाना, कोतवाली प्रभारी नेमचंद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img