Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Box Office: सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ की कमाई में आई गिरावट, सोमवार को दर्शकों ने दिखाया ठंडा रिस्पॉन्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों को मनोरंजन के भरपूर विकल्प मिल रहे हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन, इमोशनल ड्रामा से लेकर हॉलीवुड थ्रिलर तक हर तरह की फिल्में थिएटर्स में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। लेकिन इस भीड़ में जो फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है, वो है आमिर खान की बहुप्रतीक्षित वापसी ‘सितारे जमीन पर’। ऐसे में चलिए जानते हैं सोमवार का दिन इन सभी फिल्मों के लिए कैसा बीता।

सितारे जमीन पर

पहले दिन औसत शुरुआत करने के बाद ‘सितारे जमीन पर’ ने वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया और शनिवार और रविवार को दो दिनों में ही फिल्म ने 47 करोड़ से भी अधिक का कलेक्शन कर डाला था और तीन दिनों में फिल्म 50 करोड़ के पार पहुंच गई थी। अब ‘सितारे जमीन पर’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल इसका भी रिजल्ट सामने आ गया है। एक दिन पहले रविवार को 27.25 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म की मंडे को कमाई में एक दम से गिरावट देखने को मिली। अपने पहले सोमवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने कुल 8.88 करोड़ का ही कारोबार किया। जो कि बेशक उसके पिछले तीन दिनों के कलेक्शन से काफी कम है। लेकिन वीक डे को देखते हुए ये कलेक्शन औसत माना जा सकता है। इस तरह से शुरुआती चार दिनों में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 67.03 करोड़ रुपए हो गया है।

कुबेर

‘सितारे जमीन पर’ के साथ ही धनुष की ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कुबेर ने भी वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन अपने मंडे टेस्ट में धनुष की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को ‘कुबेर’ का कलेक्शन सिर्फ 6.50 करोड़ रुपए ही रहा। इसके साथ ही चार दिनों में ‘कुबेर’ की कुल कमाई 55.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

हाउसफुल 5

कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अपने तीसरे वीक में भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अपने तीसरे रविवार को 3.5 करोड़ की कमाई करने वाली ‘हाउसफुल 5’ के अब तीसरे सोमवार की कमाई के भी आंकड़े आ गए हैं। जिनके मुताबाकि, सोमवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब 18 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 177.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन

हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, फिल्म की कमाई हिंदी भाषा में अब लगातार गिरती जा रही है। जबकि अंग्रेजी भाषा में भी सोमवार को फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया। सोमवार को अपने 11वें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां सिर्फ 12 लाख की कमाई की, तो वहीं अंग्रेजी वर्जन का कलेक्शन भी 34 लाख रुपए ही रहा। फिल्म भारत में अब तक कुल 20.64 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img