Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

इस युवा खिलाड़ी ने चटकाया अपना ही रिकॉर्ड, बनाया बड़ा कीर्तिमान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। 23 साल के दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मुकाबले में अपनी रफ्तार से एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने गुवाहाटी में श्रीलंकाई पारी के 14वें ओवर में 156 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर अपने एक हफ्ते पुराने रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया।

उमरान ने बरसापारा स्टेडियम में अपने पहले स्पेल के दूसरे ही ओवर की चौथी गेंद पर अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। उन्होंने इस ओवर में न सिर्फ 156 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली बल्कि आखिरी गेंद पर श्रीलंका का विकेट भी हासिल किया। उमरान ने इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद भी 151 की रफ्तार से डाली थी।

73

एक हफ्ते पहले तोड़ा था बुमराह का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही 4 जनवरी को खेले गए टी20 मुकाबले में 155 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर भारत के सबसे तेज गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल की थी। उस समय उन्होंने जसप्रीत बुमराह (153.36 किमी/घंटे) के रिकॉर्ड को तोड़ा था। उमरान ने तब उस गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका का बड़ा विकेट लेकर टीम को अहम सफलता दिलाई थी।

उमरान मलिक

अब तक भारत के लिए सबसे तेज गेंद

उमरान मलिक: 156 km/h

उमरान मलिक: 155 km/h

जसप्रीत बुमराह: 153.36 km/h

मोहम्मद शमी: 153.30 km/h

नवदीप सैनी: 152.85 km/h

74

आईपीएल में 156.9 की रफ्तार से फेंकी थी गेंद

बता दें कि भले ही यह उमरान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे तेज गेंद है लेकिन आईपीएल में वह 156.9 की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था।

पहले वनडे में लिए 3 विकेट

बात करें मैच की तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के 45वें एकदिवसीय शतक और रोहित-गिल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने खबरे लिखे जाने तक 37 ओवर में 7 विकेट खोकर 203 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से उमरान मलिक ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट झटक लिए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img