- बाबरी पुलिस से मुठभेड में गोली लगने से एक बदमाश घायल
जनवाणी संवाददाता |
शामली: गुरुवार को एसपी अभिषेक के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बाबरी पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की घटना के इरादे से खड़े हैं। जिसके बाद हाथी करौदा के जंगल में पुलिस ने बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें गोली लगने से एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार हुआ है।
बदमाश ने अपना नाम सागर उर्फ छीन्नू पुत्र सुधीर निवासी बनत बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके दो साथियों गौरव उर्फ आरडीएक्स उर्फ कोबरा पुत्र हरेन्द्र और मनीत पुत्र तेजवीर निवासीगण गांव फतेहपुर थाना बाबरी को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर देशी शराब की चार पेटियां, लूट की घटना से जुडी सोने की बालियां, लूट की रकम, मोबाइल तमंचा मय दो खोखा व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए है।

