Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: दो मुठभेड़ों में तीन गोकश गिरफ्तार, दो घायल, हथियार-उपकरण बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात जनपद की देवबंद व गंगोह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस व गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुल तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनमें दो गोली लगने से घायल हो गए। मौके से तमंचे, कारतूस, अवैध चाकू, गोकशी के उपकरण और चोरी की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। वहीं, दोनों घटनाओं में दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।

देवबंद में जंगल में भिड़ंत

थाना देवबंद पुलिस टीम देर रात ग्राम बीबीपुर के जंगल क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गोकश मोटरसाइकिल पर सवार होकर जंगल में गोकशी करने जा रहे हैं। कुछ ही देर में तीन संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर फायर झोंका। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी शाकिर उर्फ गोलू पुत्र असगर निवासी थाना देवबंद के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण और चोरी की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस रिकार्ड के अनुसार, शाकिर के खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट, मारपीट व चोरी के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

गंगोह में दो गिरफ्तार, एक फरार

इसी रात थाना गंगोह पुलिस कस्बे से ग्राम बुड्ढाखेड़ा रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी तीन संदिग्ध बाइक सवार आते दिखे। रुकने के बजाय उन्होंने भी पुलिस टीम पर गोली चला दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद भी आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र अमीर अहमद निवासी गंगोह घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने दूसरे आरोपी इश्तियाक पुत्र रमजान निवासी गंगोह को घेराबंदी कर दबोच लिया। तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा .315 बोर, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, गोकशी के औजार और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश आशु के खिलाफ नकुड़ व गंगोह थानों में चोरी, गोकशी, आर्म्स एक्ट, गुण्ड़ा एक्ट व धोखाधड़ी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इश्तियाक थाना गंगोह में दर्ज गोकशी के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img