Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रेल से कटकर महिला समेत तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मिर्जापुर जिले के रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह पांच बजे स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से कटकर एक महिला और दो पुरुष की मौके पर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, नागपुर से एक परिवार के सात लोग भदोही के उगापुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। ट्रेन से उतरने के बाद सभी लोग रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आ रहे थे। उगापुर से आए लोग सभी को ट्रैक पार करा रहे थे। एक महिला ट्रैक नहीं पार कर पा रही थी।

उस दौरान महिला को ट्रैक पार कराते समय स्वर्ण जयंती ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से दुर्गा देवी(50), राजेश गुप्ता(48), बबलू(45) की मौत हो गई। मौत से कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img