मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: थाना चांदपुर में 4/5-8-2022 की रात्रि में जलीलपुर रोड ग्राम सैंधवार में आधारशिला स्कूल के पास एक आई 20 कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन जितेन्द्र (उम्र 41 वर्ष) पुत्र समरपाल नि0 कूबी की मंढिया थाना रजबपुर अमरोहा मिश्री (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगाराम नि0 मंगुपुरा थाना रजबपुर अमरोहा व विपिन (उम्र 38 वर्ष) पुत्र महावीर नि0 हैवतपुर गोसाई थाना गजरौल अमरोहा की मौके पर ही मृत्यु हो गई साथ ही कार में सवार अन्य दो व्यक्ति विजयपाल पुत्र बसन्त सिंह व समरपाल पुत्र हरस्वरूप नि0गण मंगुपरा
थाना रजबपुर अमरोहा घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी चांदपुर द्वारा स्थानीय पुलिस के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। घायल 02 व्यक्तियों को सीएचसी चांदपुर भर्ती कराया गया।

