जनवाणी संवाददाता |
रायपुर: सादात शुक्रवार की तडके थाना नगीना देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भोगली में रात्रि गस्त के दौरान थाना नगीना देहात पर तैनात आरक्षी बालिस्टर सिंह व होमगार्ड वीर सिंह द्वारा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग/पूछताछ हेतु रोका गया तो उक्त तीनो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी के साथ मारपीट तथा अभद्रता की गयी। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत सामान्य है।
एक अभियुक्त साजन पुत्र पप्पु निवासी ग्राम करौली थाना मंडावली जनपद बिजनौर पुलिस हिरासत में है, पूछताछ की जा रही है। अभियोग पंजीकरण आदि अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। शेष दोनो अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें लगायी गयी है। अधिक जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी

