जनवाणी संवाददाता |
हस्तिनापुर: महाभारत कालीन तीर्थ क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा नदी में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। हस्तिनापुर चांदपुर सीमा को जोड़ने के लिए भीमकुंड के समीप गंगा नदी पर बने पुल के समीप गंगा नहाने गए चार युवक डूब गए हैं। कडी मसक्त के बाद ग्रामीणों ने एक युवक का सकुशल बचा लिया। जबकि तीन युवक गंगा के गहरे पानी में समा गये। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और परिजन गंगा में युवकों की तलाश में जुटे है।

बताते दे कि जनपद बिजनौर के चांदपुर बास्टा निवासी 25 वर्षीय वाजिद पुत्र रहमतुला, 20 वर्षीय फुरकान पुत्र सलीम, 23 वर्षीय फारूक पुत्र वसीम और 22 वर्षीय आशिफ पुत्र बाबु बुधवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर गंगा में नहाने के लिए हस्तिनापुर चांदपुर मार्ग पर बने पुल के समीप पहुंचे। नहाते समय चारों दोस्त गंगा के गहरे पानी में चले गये और डुबने लगे।
शैर सुनकर पुल के आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बमुश्किल 22 वर्षीय आशिफ पुत्र बाबु को बचा लिया जबकि अन्य तीनों दोस्त गंगा के गहरे पानी में समा गये। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ चांदपुर और हस्तिनापुर थानेे की पुलिस भी पहुंच और गांव के गोताखोरों की मदद से गंगा में डुबें युवकों को खोजने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखें जाने तक अन्य किसी का कोई पता नही चला। गंगा में युवकों के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

