Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

आज दिल्ली सरकार की वित्तमंत्री आतिशी ने पेश किया 10वां बजट, पढ़ें पूरा अपडेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को वित्तमंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में सरकार का 10वां बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान भी किया गया है। अगले वित्तीय वर्ष का बजट 76 हजार करोड़ रुपये का होगा।

स्वास्थ्य सेवा के लिए 8,685 करोड़ आवंटित
वित्तमंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ आवंटित किए हैं।

केंद्र दिल्ली को दे उचित हिस्सा: आतिशी
वित्तमंत्री आतिशी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करती है। हमें उचित हिस्सा नहीं मिलता है। हम चाहते हैं कि केंद्र दिल्ली को उसका सही और उचित हिस्सा दे। दिल्ली को ज्यादा टैक्स मिलता है लेकिन अब तक जो पहले का बजट था वहीं आज भी मिल रहा है।

दिल्ली में सोलर पावर पर रहेगा जोर
वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि अब हमारी सरकार दिल्ली में सोलर पावर पर ज्यादा जोर रहे रही है। अध्यक्ष महोदय साल 2024-25 तक दिल्ली की हर छत पर सोलर प्लेट होंगी।

बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड रुपए का प्रावधान किया
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने नौ साल के दौरान दिल्ली में राम राज्य स्थापित करने की दिशा में काम किया। इस कड़ी में उसने शिक्षा और स्वास्थ्य में बेहतर कार्य करते हुए लोगों को मुक्त सुविधा उपलब्ध कराई। दिल्ली सरकार अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। बुजुर्ग तीर्थ यात्रा के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।

दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का एलान
वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लेकर आ रही है। दिल्ली सरकार अगले साल से मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करेगी। इस योजना के तहत हर महीने 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे।

फरिश्ते योजना ने कई लोगों की जान बचाई
वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हमारी सरकार फरिश्ते योजना लेकर आई। सड़क दुर्घटना में लोगों ने अन्य लोगों की जान बचाई। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को एक पैसा नहीं देना होता था। सारा खर्च केजरीवाल सरकार चलाया करती थी। नौ सालों में हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा पर जोर दिया। लोगों को मुफ्त इलाज दिया रहा है। ये है केजरीवाल सरकार का राम राज्य। मोहल्ला क्लीनिक योजना को देश विदेश में जाना गया। सदन में सत्येंद्र जैन का धन्यवाद किया और इस दौरान सत्येंद्र जैन जिंदाबाद के नारे लगे।

बड़े भाई मनीष सिसोदिया की वजह से शिक्षा की क्रांति आई: आतिशी
वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षा की क्रांति मेरे बड़े भाई मनीष सिसोदिया की वजह से आया है। हमारी सरकार लगातार इसके लिए काम कर रही है। हमारा बजट राम राज्य जैसा है। पहले दिल्ली के अस्पतालों में गंदगी थी। सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता था। जवाब कोई देना नहीं चाहता था। इलाज कराने के लिए लोगों के पास पैसा नहीं था। जमा पूंजी सब लग जाता थी। 2014 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये से ज्यादा थी। लेकिन दिल्ली सरकार ने फैसला किया कि स्वास्थ्य सेवा पर ज्यादा ध्यान देंगे। नौ साल में अस्पतालों की सूरत बदल गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img