Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

  • शहर से देहात तक वोटरों पर डोरे डालकर रिझाने में जुटे सियासी दल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। मंगलवार की शाम पांच बजे मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 58 सीटों पर प्रचार का शोर थम जाएगा। अंतिम समय में सभी दलों के प्रत्याशी अपने प्रचार में पूरी ताकत लगाकर मतदाताओं के द्वार दस्तक दे रहे हैं। शहर से देहात तक जनपद की सभी सातों सीटों पर वाहनों के काफिले, रोड शो और डोर-टू डोर उम्मीदवारों द्वारा जमकर प्रचार किया जा रहा है।

02 10

मेरठ जिले में सात विधानसभा की सीट हैं। इनमें तीन शहरी क्षेत्र और चार सीट ग्रामीण इलाके की हैं। मुख्य दल सपा-रालोद गठबंधन, भाजपा, बसपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी बड़ी संख्या में चुनाव मैदान में उतरे हैं। अंतिम समय में सभी दलों के उम्मीदवार अपने प्रचार में पूरी ताकत लगाकर वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। कुछ सीटों पर छोटे दलों के प्रत्याशी भी मजबूती से अपने प्रचार में लगे हैं। प्रत्याशी वाहनों के काफिले, रोड शो, डोर-टू-डोर जनसंपर्क और छोटे वाहनों के जरिए मतदाताओं के बीच दस्तक देकर प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं।

शहर-किठौर-कैंट में 13-13 प्रत्याशी

जिले की सात विधानसभा सीट पर कुल 81 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक मेरठ शहर, किठौर और मेरठ कैंट पर 13-13 प्रत्याशी हैं। सिवालखास में 12 और मेरठ दक्षिण व सरधना सीट पर 11-11 कैंडिडेट हैं। सबसे कम हस्तिनापुर सुरक्षित सीट पर आठ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला है।

विधानसभा                                प्रत्याशी

मेरठ कैंट                                   13

किठौर                                     13

मेरठ शहर                                13

मेरठ दक्षिण                              11

सरधना                                    11

सिवालखास                               12

हस्तिनापुर                                 08

कुल                                        81

चाय, पान की दुकानों पर चुनावी चर्चाएं

चुनाव प्रचार समाप्त होने जा रहा है, 10 फरवरी को मतदान है। जिसे मद्देनजर रखते हुए प्रत्याशियों की धड़कन तेज होने लगी है। वहीं चाय, पान की दुकानों पर चुनाव की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। लोग अपने प्रत्याशियों की साफ छवि एवं उनकी नीतियों के बारे में चर्चा करते सुने जा रहे हैं। शहर का दिल कहे जाने वाले घंटाघर पर पवन कुमार, गिरीश कुमार, दिनेश शर्मा एवं पान की दुकान पर पान के लिये खड़े संजय ने बताया कि शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा का चुनाव बहुत मजबूत है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की फिर सरकार बनने की उम्मीद है। वहीं, जलीकोठी, मकबरा अब्बू, पूर्वा महावीर, कोटला, करीम नगर हामिशपुरा आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में हाजी इकबाल, मोहम्मद शाहिद, मेराजुद्दीन अंसारी, जमील अहमद आदि बताते हैं कि मतदान का दिन नजदीक है और लोग मन बना चुके हैं कि उन्हें किस को वोट करनी है। इन लोगों का तर्क है कि पूरे प्रदेश में परिवर्जन की लहर है और जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। उनका मानना है कि शहर सीट पर मुख्य मुकाबला सपा-रालोद प्रत्याशी एवं भाजपा प्रत्याशी के बीच है, लेकिन चुनाव के शतरंज के खिलाड़ी मानते हैं कि इस मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी भी दौड़ में हैं और उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिलने की पूरी उम्मीद है।

चुनाव ड्यूटी के लिए वाहन नहीं दिए तो होगी कार्रवाई

प्रदेश में इस वक्त विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। मतदान के दिन प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में हजारों वाहनों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पुलिस विभाग को डग्गामार वाहन और स्कूल बसों को इस्तेमाल करते हैं। मतदान के लिए अब दो दिन शेष बचे हैं। जिसके चलते छोटे-बड़े कॉमर्शियल वाहन सड़कों से गायब होने लगे हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए करीब पांच हजार से अधिक वाहनों को रिजर्व किया जाना है। जिसमें सबसे अधिक डग्गामार वाहन और रोडवेज बसें शामिल हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए सात से 12 फरवरी तक के लिए जिले में कॉमर्शियल और निजी वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए करीब पांच हजार वाहनों की सूची आरटीओ ने तैयार की है। इन वाहनों के लिए 3500 से अधिक कॉमर्शियल और 2700 से अधिक निजी वाहनों को अधिग्रहण का नोटिस भेजा जा चुका है। वैसे पिछले सप्ताह तक वाहनों की यह संख्या तीन हजार तक सीमित थी।

जिसके चलते परिवहन विभाग ने वाहनों के अधिग्रहण की कवायद शुरू करते हुए नोटिस भेजना और वाहनों को एकत्र करना शुरू कर दिया था, लेकिन इस सप्ताह अचानक अतिरिक्त पुलिस बल के तहत पीएसी की 89 कंपनियां शहर में आ रही हैं। इस पुलिस बल के लिए परिवहन विभाग से 640 के करीब अतिरिक्त वाहनों की जरूरत पड़ गई है। साथ ही प्री पोल विजिट और पोस्टल बैलेट के मूवमेंट के लिए 150 से अधिक वाहनों की अतिरिक्त आवश्यकता बढ़ गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img