Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

आज पीएम मोदी अखिल भारतीय शिक्षा समागम का करेंगे उद्घाटन, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय शिक्षा समागम सत्र का उद्घाटन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया जायेगा।

बता दें कि पीएम मोदी इस अवसर पर शिक्षा और कौशल की 12 भारतीय भाषाओं में किताबों का विमोचन और पीएमश्री योजना के तहत धनराशि की पहली किस्त भी जारी करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस अखिल भारतीय शिक्षा समागम में सोलह सत्र शामिल होंगे। जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शासन तक पहुंच, न्यायसंगत और समावेशी शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों के मुद्दे, राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क, भारतीय ज्ञान प्रणाली, शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण सहित दूसरों विषयों पर चर्चा होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img