Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

आज की 20 बड़ी खबरें | 06 जून 2022 | जनवाणी न्यूज़ टॉप20

01.. पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर भारत ने मुस्लिम देशों को दिया दो टूक जवाब। ओआईसी के बयान को बताया सांप्रदायिक और विभाजनकारी।

ओआईसी के बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी सचिवालय के गलत और संकीर्ण बयानों को खारिज करती है। भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है।

01 ARINDAM BAGCHI

02.. धमकी के बाद सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा। घर पहुंची मुंबई पुलिस।

महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था।

02 SALMAN KHAN

03.. एमपी के ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने पत्नी को मारी गोली। देर रात्रि गोली की आवाज से जागे पिता ने पुलिस को दी सूचना।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनकर आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

03 RISHABH BHADAURIYA

04.. जम्मू संभाग के डोडा जिले की वासुकी नाग मंदिर में की गई तोड़फोड़। कई जगह प्रदर्शन, डोडा-भद्रवाह मार्ग जाम।

जम्मू संभाग के जिले डोडा की भद्रवाह में प्राचीन वासुकी नाग मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जिससे लोग आक्रोशित हो उठे और कई हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी की।

04 JAMMU BHADRWAH

05.. उत्तराखंड में ह्रदय विदारक हादसे पर फूटा लोगों का गुस्सा। परिवहन मंत्री ने माना सड़क नहीं थी सुरक्षित।

हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार शाम 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और भावुक हो उठे।

05 UTTARAKHAND

06.. अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ से किया नामांकन। समाजवादी पार्टी ने बनाया है प्रत्याशी।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज नामांकन दाखिल कर दिया।

06 DHARMENDRA YADAV

07.. रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में आसिम राजा ने सपा से किया नामांकन। पूर्व मंत्री आज़म खां ने खुद किया था ऐलान।

समाजवादी पार्टी से रामपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव के लिए आसिम रजा ने नामांकन कर दिया है। आजम खां ने खुद प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया था।

07 AZAM KHAN

08.. मंगलवार को राहुल गांधी आएंगे पंजाब के गांव मूसा। मूसेवाला के परिवार से करेंगे मुलाकात।

राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे।

08 RAHUL GANDHI

09.. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यूपी विधानमंडल में किया संबोधन। बोले, महिलाओं की संख्या संतोषजनक नहीं।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आजादी के अमृत महोत्सव पर यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को चुने जाने पर बधाई दी।

09 RAMNATH KOVIND

10.. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन के घर छापेमारी। 9 जून तक ईडी की हिरासत में हैं केजरीवाल के मंत्री।

ईडी ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य और गृहमंत्री सत्येंद्र जैन के आवास पर छापेमारी की। मालूम हो कि बीते 30 मई को ईडी ने हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें 9 जून तक के लिए जेल भेज दिया गया था।

10 SATENDRA JAIN

11.. करण जौहर की बर्थडे पार्टी के बाद 55 गेस्ट हुए कोरोना संक्रमित। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में यशराज फिल्म्स स्टूडियो में आयोजित किया गया था पार्टी।

बॉलीवुड निर्माता, निर्देशक करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाने के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें करीब 50-55 मेहमान कोरोना संक्रमित मिले। पार्टी मुंबई के अंधेरी वेस्ट के यशराज फिल्म्स स्टूडियो में किया गया था।

11 KARAN JAUHAR

12.. ​राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट। छात्राओं ने एक फिर मारी बाजी, 97.21 फीसदी हुईं पास।

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं क्लास आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्राओं ने बाजी मारते हुए 97.21 फीसदी रिजल्ट अपने नाम कर लिया है।

12 RAJSTHAN BOARD

13.. काली साड़ी पहने एक्ट्रेस मोहिनी घोष ने उड़ाया गर्दा। वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश।

मोहिनी घोष सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर फैंस के दिलों को अपने इशारों पर नचा रही हैं। उनकी नई वीडियो भी खूब धमाल मचा रही है।

13 ACTRESS MOHINI GHOSH

14.. दिल्ली में बीच सड़क पर स्कॉर्पियो चालक ने बाइकर को जानबूझकर मारी टक्कर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो।

दिल्ली के अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास एक स्कॉर्पियो चालक और बाइकर के बीच बहस हो गई। जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार ने बाइकर को जोरदार टक्कर मारी और तेजी से अपनी गाड़ी उड़ाकर फरार हो गया।

15.. आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने किया नामांकन। प्रदेश सरकार कई मंत्री और नेता रहे मौजूद।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने नामांकन कर दिया है। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।

16.. रुड़की सोलानी पार्क स्थित गंगनहर में नहाते समय डूबे पांच युवक। गोताखोरों ने तीन को बचाया, एक की हुई मौत, एक अभी भी लापता।

उत्तराखंड के रुड़की सोलानी पार्क स्थित गंगनहर में नहा रहे पांच युवक पानी की तेज बहाव में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों और गोताखोरों ने तीन युवकों को बचा लिया। जबकि एक युवक की मौत हो गई और एक युवक अभी लापता है।

17.. पंजाब के मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले केकड़ा को पुलिस ने दबोचा।

पंजाब के मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस ने शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले केकड़ा को गिरफ्तार किया है। केकड़ा से मानसा पुलिस पूछताछ कर रही है।

17 PUNJAB

18.. वेस्ट बंगाल में गवर्नर से कुलाधिपति का पद छीनने की तैयारी तेज। ममता कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब विधानसभा की बारी।

वेस्ट बंगाल कैबिनेट ने आज राज्य सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में सीएम ममता बनर्जी को नियुक्त करने के लिए निर्णय पारित किए हैं। अब विधान सभा में पास कराने की बारी है।

18 WEST BENGAL

19.. उत्तराखंड के जौलीग्रांट पहुंचा एयरफोर्स का विमान। सभी शवों को लेकर मध्य प्रदेश हुआ रवाना।

हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही चारधाम यात्रियों से भरी बस रविवार की देर शाम 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एमपी निवासी 26 लोगों की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान पीड़ित परिजनों से मिले उन्हें सांत्वना दी।

19 UTTARAKHAND

20.. मंकीपॉक्स होता जा रहा खतरनाक। 20 दिन में 27 देशों में फैला वायरस, 780 लोग मिले संक्रमित।

पूरी दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ के आंकड़े के अनुसार बीते 20 दिनों में 27 देशों में संक्रमण फैल चुका है। अब तक 780 लोग संक्रमित हैं।

20 MONKEYPOX

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img