Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आज का राशि फल

दिनाॅक-15 अप्रैल-2022 ई दिन -शुक्रवार -सूर्यदेव उत्तरायण में
विक्रमीसंवत-2079 शाके 1943 देशी -महिना-संक्रान्ती से 2 वैशाख
चैत्र –शुक्ल -पक्ष– 14 चतुर्दशी तिथि–अगले दिन सुबह-2:26 बजे तक रहेगी। उत्तरा–फाल्गुनी –नक्षत्र ,धुर्व–योग सुबह-7:55 बजे तक। उसके बाद व्याघात–योग अगले दिन सुबह-5:32 बजे तक रहेगा। भद्रा-अगले दिन सुबह 2:26 बजे प्रारंम्भ, श्री शिव दमनोत्सव, बुध-पश्चिम-में-उदय सुबह–6:03 बजे गुड-फ्राइडे-क्रिश्चियन चंन्द्रमा–कन्या– राशि में राहु—बुध—सूर्य—(मेष)–राशि में,- शनि—(मकर)— राशि ‘—में, , – -केतु— (तुला)– राशि में मंगल –गुरु–शुक्र–(कुम्भ) -राशि –में—-बृहस्पति—(मीन) राशि में
राहुकाल-प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

शुक्रवार

मेष

Mash 12
आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।

वृष

Virash 13

बच्चो के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है।किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

मिथुन

Methun 12

बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

कर्क

Kark 13

अपने प्रिय की ख़ामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी पर क्रोध ज़ाहिर करेंगे, तो आपको तुरन्त प्रतिक्रिया मिल सकती है। इसलिए ख़ुद पर क़ाबू रखेंगे।

सिंह

Sigh 12

बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।

कन्या

Kanya 13

ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है। और इस काम को पाने के लिए झेली गयी सारी मुसीबतें मिट जाएंगी। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

तुला

Tula 13

अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुज़ारेंगे, तो वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं।अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है।

वृश्चिक

Varashik 12

आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आपके वरिष्ठ और सहकर्मी आपको कितना भी क्यों न उकसाएँ, योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है।

धनु

Dhanu 12

आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।

मकर

Makar 12

दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है।

कुंभ

Kumbh 12

आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है – वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे।

मीन

Meen 12

संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। हो सकता है कि आपकी वजह से दफ़्तर में कुछ बड़ा नुक़सान हो जाए, इसलिए सोच-समझकर हर काम करें। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।


janwani address 113

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img