Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

चरागाह की भूमि पर गरजा बाबा का बुलडोजर

  • कई सौ बीघा हरी-भरी फसल तहस-नहस
  • कस्बा हर्रा खेड़ी के जंगल में प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: गुरुवार को तहसील प्रशासन की टीम में हर्रा खेड़ी के जंगल में चरागाह की भूमि पर दबंगों की खड़ी फसल पर बाबा का बुलडोजर चलाते हुए तहस-नहस करा दिया, राजस्व निरीक्षकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे अफसरों ने चेतावनी देते हुए दबंगों की फसल को खुर्दपुर्द कर दिया। हालांकि फसल लूटने को लेकर किसानों में अफरा-तफरी मची रही यह पूरी कार्रवाई एक सप्ताह पूर्व दैनिक जनवाणी द्वारा प्रकाशित की गई प्रमुख खबर पर की गई। हालांकि इस तरह के प्रभावी कार्रवाई अभी पांचली बुजुर्ग खिवाई व हर्रा के जंगल में होना बाकी है। इसे लेकर चिन्हित करने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग, कस्बा हर्रा, खिवाई व खेड़ीकलां गांव के जंगल में हजारों बीघा चरागाह की भूमि पर अरसे से दबंगों का कब्जा बना हुआ है और वहा फसल बोकर मोटी कमाई कर रहे हैं, प्रशासन की हिलाहवाली और ढीली कार्रवाई के चलते दशकों से दबंग इस भूमि पर काबिज हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा खानापूर्ति के लिए इससे पूर्व कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने पर काफी चले आ रहे हैं।

25 9

इसी प्रकरण को लेकर हाल ही में एक सप्ताह पूर्व पांचली बुजुर्ग निवासी नेत्रपाल की हत्या तक कर दी गई। हालांकि इस हत्या से महज चार दिन पूर्व ही दैनिक जनवाणी ने इसी चरागाह की भूमि का जिक्र करते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था। इसे लेकर प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर ही रहा था कि दबंगों ने नेत्रपाल की हत्या करके प्रशासन को खुली चुनौती दे दी।

इस मामले के बाद हरकत में प्रशासन द्वारा इन गांवों के जंगलों में हजारों बीघा चरागाह की भूमि पर काबिज लोगों की सूची बनाकर उसे कब्जा मुक्त करने के लिए प्लान तैयार किया गया था। यही नहीं इन्हीं गांव के जंगल में इसी हजारों बीघा भूमि पर बावजूद इसके दबंगों की लहरा रही फसल शीर्षक से दैनिक जनवाणी ने एक सप्ताह पूर्व फिर प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर प्रशासन की आंखें खोल दी थी।

जिसके बाद से प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में लगा हुआ था। इसी बड़ी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार व गुरुवार को प्रशासन की टीम ने कस्बा हर्रा व खेड़ी के जंगल में चरागाह की कई सौ बीघा भूमि के खसरा संख्या 92, 95, 96, 97, 106, 107, 116, 332 व 316 दिनेश कुमार राजस्व निरीक्षक की अगुवाई में प्रशासन की टीम में बाबा का बुलडोजर चलाते हुए खड़ी कई सौ बीघा फसल को तहस-नहस करा दिया चेतावनी देते हुए दबंगों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को लेकर मौके पर हड़कंप मच गया।

हालांकि प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए दबंगों की इस लहलहाती फसल को बाबा का बुलडोजर चलाते हुए तहस-नहस कर दिया। खुर्द बुर्द की गई फसल को लूटने के लिए मौके पर किसानों में अफरा-तफरी भी मची रही। कुल मिलाकर प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अन्य दबंग माफियाओं में भी खलबली मची हुई है। वहीं दूसरी ओर अन्य गांव के जंगल में चरागाह की भूमि पर काबिज माफियाओं को नोटिस भेजकर भूमि खाली कार्य खाली करने के लिए चेताया गया है।

जिसके चलते का बीज भूमाफिया अपनी फसल समेटने में लग गए हैं। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार सोम ने बताया कि शीघ्र ही अन्य गांव के जंगल में भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। जिससे यहां बाबा का बुलडोजर गरजेगा और भूमाफिया की छाती के तले से यह सरकारी जमीन निकाली जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img