Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

आज का राशिफल, 9 अगस्त 2023: क्या कहते हैं आपके सितारे…

दिनांक- 9 अगस्त -2023 ई-दिन-बुधवार -सूर्यदेव- दक्षिणायन-में विक्रमी-संवत-2080 शाके 1945 -देशी-महीना संक्रांति से 25 श्रावण अधिक-अशुद्ध) श्रावण -कृष्ण- पक्ष-(द्वितीय) –9 नवमी तिथि–अगले दिन सुबह–4–12 बजे तक रहेगी। कृतिका–नक्षत्र अगले दिन सुबह–2–29 बजे तक रहेगा। वृद्धि –योग, अपराह्नकाल-3-15 बजे तक रहेगा। चंन्द्रमा–प्रातः 7-43 बजे तक मेष राशि में ही रहेंगे। उसके बाद वृष राशि में प्रवेश करेंगे। राहु—बृहस्पति—-(मेष)– राशि -में–केतु—(तुला)–राशि में–मंगल देव –बुध देव-(सिंह) –राशि-में -शनिदेव-(कुम्भ) -राशि में –शुक्रदेव–सूर्य देव–(कर्क) –राशि में राहुकाल—दोपहर–12.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक।

MESH

मेष: ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें।


02 VRISH 1

वृष: आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।


03 MITHUN 2

मिथुन: काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।


04 KARK 1

कर्क: ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।


05 SINGH 2

सिंह: आज आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है – रोमानी व प्यार से भरा; जहाँ सिर्फ़ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों।


06 KANYA 2

कन्या: अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।


09 DHANU 2

तुला: कुछ ज़रूरी योजनाएँ आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।


08 VRISHIK 2

वृश्चिक: हर लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।


09 DHANU 2

धनु: आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सकारात्मक बातों पर विचार करने में कोई बुराई नहीं है। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।


10 MAKAR 2

मकर: परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है।


11 KUMBH 3

कुम्भ: दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें।


12 MEEN 1

मीन: ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आप बिना किसी बात के अपने जीवनसाथी से झगड़ सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

NEET-UG 2026: पेपर लीक विवाद के बाद नीट दोबारा आयोजित, 21 जून को होगी परीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने...
spot_imgspot_img