Monday, July 6, 2026
- Advertisement -

टोल टैक्स मामला: धरना समाप्त, 16 किलोमीटर हुआ टोल फ्री

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: पिछले 6 दिनों से चल रहे टोल फ्री कराने को लेकर धरना आखिरकार आज समाप्त हो ही गया है। 16 किलोमीटर के आसपास का एरिया फ्री कराने पर सहमति के बाद ही धरना समाप्त हुआ है। पूर्व एमएलसी उमर अली खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाडा की मेहनत रंग लाई, टोल प्लाजा के आसपास के ग्रामीणों के लिए आवाज बनकर सपाईयों के धरने में अधिकारियों ने टोल फ्री का आश्वासन देकर धरने से उठाया।

पूर्व एमएलसी उमर अली खान बोले

चमरीखेड़ा टोल पर पिछले 6 दिनों से जमे धरने में आज कामयाबी हासिल हो गई है। उमर अली ने कहा कि सभी संगठनों के समर्थन व लोकल के ग्रामीणों के सहयोग से आज अधिकारियों ने जो लोकल के लोगो का टोल फ्री कराने की मांग की थी वह आज मान ली है, जिसके बाद 16 किलोमीटर के एरिए का टोल फ्री कराया गया है। इसमे सभी लोग गाड़ी की आरसी व आधार कार्ड लेकर टोल मैनेजर से मिले जिसके बाद आपका फ़ास्ट टैग कार्ड बनेगा, जिसका खर्चा सब यही उठाएंगे।

33

उपाध्यक्ष फरहाद आलम ने ये कहा

टोल पर दिन रात लोकल ग्रामीणों की आवाज बनकर उभरे फरहाद आलम ने सभी लोगो का सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि यह आवाज मेरी नही आपकी थी। जिसमे लोकल के लोगो के लिए इस टोल से निकलना पैसे देकर बड़ी समस्या बन चुकी थी, इसलिए धरने पर बैठकर टोल फ्री कराने की जिद चढ़ी हुई थी। वह खुदा की रहमत से कामयाबी प्राप्त हुई जिसके लिए प्रधान संगठन, आजाद समाज के लोग किसान यूनियन, व ग्रामीण लोगो को पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। अधिकारी सभी के सहयोग व आप सब की मेहनत को देखते हुए बैकफुट पर आए है।

34

प्रधान संगठन ने भी किया था समर्थन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतबीर यादव ने कहा कि लोकल ग्रामीण अब टोल पर कोई पैसा नही देंगे, टोल फ्री के लिए चल रहे धरने में कामयाबी मिली है इसमें सभी का सहयोग है। जिसके बाद अधिकारियों ने एनएच व टोल प्रबन्धन से वार्तालाब कर समस्या का हल निकालकर 16 किलोमीटर फ्री कर दिया है। वही कर्मसिंह सेनी ने कहा है सभी ने एक टेंट के नीचे खड़े होकर आवाज उठाई है, आवाज बहुत उची उठी है इसलिए जल्द ही समस्या का समाधान भी हो गया है। बिजेंद्र धीमान ने कहा कि लोकल का टोल फ्री होना जरूरी था, जिसमे किसान व अन्य ग्रामीणों जो कि अपने कारोबार 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर किए बैठे है। आना जाना दिनभर में कई बार लग जाता था, अब जाकर सभी को राहत मिली है।

35

सोमवार को दी थी आंदोलन की चेतावनी

5 दिन 6 रात लगातर धरना चला सुबह तड़के एसडीएम ऑफिस पर बुलाकर समस्या का हल निकला, वही धरने पर मौजूद सपाईयों व अन्य दलों ने सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। सोमवार आने से पहले ही हल हो गई। जिसमे प्रसासन भी सोमवार आने से पहले ही समस्या का समाधान कराने में जुटा हुआ था। एनएच व टोल प्रबन्धन से लगातार सपंर्क गड़ाए हुए था, रविवार सुबह 11 बजे ही समस्या का हल निकालकर धरना खत्म कराया।

एसडीएम सदर पहुंचे धरना स्थल

एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने धरने स्थल पर पहुचने से पहले उमर अली खान, फरहाद गाडा को अपने कार्यालय बुलाकर समस्या का हल निकाला जिसके बाद एसडीएम सदर ने धरने स्थल पर बैठे सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि टोल के एरिए में पड़ने वाले गांव का टोल फ्री करा दिया गया है। जिसके बाद एसडीएम ने 6 दिनों से चल रहे धरने को सम्पात कराया।

भाजपा नेता भी कूदे धरने में

टोल फ्री को लेकर चल रहे धरने में रविवार के दिन एसडीएम कार्यालय में भाजपा नेता मुकेश चौधरी भी अपने साथियों के साथ पहुंचे, जिसके बाद धरने स्थल पर भी मुकेश चौधरी ने पहुचकर ने कहा कि टोल फ्री को लेकर लगातार अधिकारीयो से संपर्क किया जा रहा था। जिसके बाद आज सुबह भी एसडीएम सदर से इस सबन्ध में वार्तालाप की गई थी। लगातर अधिकारियों द्वारा टोल फ्री को लेकर आश्वासन मिल रहा था।

यह रहे मौजूद

हाजी रियासत, रागीब अध्यक्ष विधानसभा बेहट, राजिक प्रधान अध्य्क्ष विधानसभा देहात, जुनेद गाडा, फैजान प्रधान, नफीस प्रधान, मोहम्मद तनवीर, जुल्फकक, मोहसिन, मसूद, डॉ शाहनवाज, रहिश प्रधान, फैजान प्रधान, फरमान प्रधान, तौसीफ, वसीम ,डॉक्टर मनसूब, राजेश सैनी, खुर्शीद मलिक, गुलफाम अली, वसीम अहमद, अनस, मोहसिन, सुशील सैनी, प्रदीप राणा, जुनैद बट्टनवाला, खुर्शीद, अनुराग चौधरी, राव आलम, साहब राव प्रधान, दानिश मलिक, मोहित राणा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: केएमसी हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर, 94 मरीजों ने कराया परीक्षण

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: के.एम.सी. मैडिकल एण्ड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट...

Meerut News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: सकौती में हाईवे किनारे रविवार को...

योगिनी एकादशी 2026: कब रखा जाएगा व्रत? जानें तिथि, पूजा-विधि और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img