Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

आज योगी मंत्रिमंडल पर शीर्ष नेतृत्व की लगेगी मुहर

  • 24 मार्च को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे योगी आदित्यनाथ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: योगी सरकार-02 के मंत्रिमंडल पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। 25 मार्च को राजधानी के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री सहित 40 से अधिक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल को लेकर बीते सप्ताह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी में दो दिन तक चली बैठक में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के हिसाब से करीब 70 नामों का पैनल तैयार किया गया। इनमें मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरे, विधान परिषद सदस्य और ऐसे पदाधिकारी भी हैं जो फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश से मिले पैनल पर नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष और धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन लिया है। इसके बाद योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों पर मुहर लग गई है। मंत्रिमंडल में करीब दो दर्जन कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 10 से 12 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और दस से अधिक राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में कुछ चौंकाने वाले नाम भी शामिल किए जा सकते है।

मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक भी देखने को मिलेगी। मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को जगह दी जाएगी जो आगामी 15-20 साल तक प्रदेश में अपने क्षेत्र व समाज में पार्टी का नेतृत्व कर सकें। योगी मंत्रिमंडल पर मुहर लगने के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को लखनऊ आएंगे।

23 को आ सकते हैं अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह 23 मार्च को लखनऊ आ सकते है। शाह लखनऊ में योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह सहित अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे। शाह बतौर पर्यवेक्षक 24 नवंबर को शाम 4 बजे लोक भवन में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। शाह के साथ सह पर्यवेक्षक रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।

बाहर हो जाएंगे परिणाम नहीं देने वाले

पार्टी सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार-01 में मंत्रिमंडल में शामिल ऐसे मंत्री जो विभाग के साथ जनता के बीच बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाएं हैं उन्हें बाहर किया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img