Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

10 बीघा गेंहू की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

जनवाणी संवाददाता |

गंगोह: सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ किसानों का विरोध जारी है। गांव मानपुर थली में एक किसान ने अपने खेत में खड़ी करीब 10 बीघा गेंहू की फसल में ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी।

शुक्रवार को गांव मानपुर थली निवासी पुनीत पुत्र सहेंद्र ने अपना लगभग 10 बीघे गेहूं का खेत ट्रैक्टर चलाकर गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। किसान पुनीत ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि जब किसान को फसल का उचित दाम ही नही मिलेगा तो फसल पैदा ही क्यों करें।

सरकार मनमानी पर उतारू है। किसानों की बिना मर्जी के तीनों किसान विरोधी काले कानून बनाकर किसानों पर थोपे जा रहे है। सरकार के बनाए गए नए कानूनों से किसान अपने खेत मजदूर बनकर रह जाएंगे। कहा कि केवल हम अपने खाने के लिए ही गेहूं रखेंगे बाकी को आग लगाने के लिए भी पीछे नहीं हटेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img