Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कोरोना: लॉकडाउन से बेरोजगार हो रहें हैं व्यापारी

  • व्यापारी को भी कोरोना योद्धा की तरह शीघ्र लगे वैक्सीन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि व्यापारी ने सदैव कोरोना संकटकाल में आम जनों को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निरंतर करके कोरोना यौद्धा की तरह ही कार्य कर रहा है।

इसलिए व्यापारियों को भी कोरोना यौद्धा मानते हुए प्राथमिकता पर कोरोना संक्रमण से बचाने को वैक्सीन लगाई जाए। बैठक में उपस्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-मेल से पत्र भेजकर मांग की गई है कि प्रदेश में व्यापारी को कोरोना यौद्धा की तरह प्राथमिकता पर वैक्सीन लगाई जाए क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण भारी संख्या में व्यापारियों की मृत्यु हो रही है।

वहीं कोरोना महामारी के कारण लगे लोकडाउन से व्यापारी दिन-ब-दिन बेरोजगार होता जा रहा है, व्यापार टूटता जा रहा है उसकी अर्थव्यवस्था निरंतर चरमरा रही है। इसलिए ऐसे में व्यापारी को यदि समय पर वैक्सीन लग जाएगी तो व्यापारियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।

सरकार निरंतर व्यापारियों की अनदेखी कर रही है और व्यापारी अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, आशुपुरी, अनिल बंसल, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img