Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

क्या हुआ ट्रैफिक पुलिस को? पंगु हो गई यातायात व्यवस्था ?

  • शहर में जहां लग रहा प्रतिदिन जाम, वहां नहीं दिखाई देती ट्रैफिक पुलिस
  • शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर वसूली में व्यस्त रहती है ट्रैफिक पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर में इस वक्त ट्रैफिक पुलिस में भरा पूरा परिवार है, लेकिन इसके बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है। यही नहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का भी हाल ऐसा है कि वह भी शहर को छोड़कर बाहर जाने वाले मार्गों पर तैनात रहती है और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से वसूली करने में व्यस्त रहती है। जबकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन दिनभर जाम से जूझता रहता है।

09 10

शहर के जाम की बात करें तो इस वक्त बागपत रोड पर सड़क निर्माण को लेकर दिनभर जाम की स्थिति बनीं रहती है। वहीं हापुड़ रोड, पिलोखड़ी रोड, भूमिया का पुल व ओडियन नाला रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिस कारण इन मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनीं रहती है।

जबकि इन मार्गों पर विकास कार्यों के चलते ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाएं रखने के लिए रूट डायवर्ट की व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की इस अनदेखी के चलते शहर के आमजन को दिनभर जाम से जूझना पड़ रहा है। यही नहीं जाम में फंसने के बाद छोटे वाहन चालक गली मोहल्लों से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंचते है, जिस कारण इन गलियों में भी जाम की स्थिति बनीं रहती है।

10 9

डीजीपी के आदेश भी हवा हवाई

डीजीपी ने कुछ दिनों पहले आदेश दिए थे कि शहर के आसपास के राज्यों और जनपदों से आने वाले वाहनों चालकों को चेकिंग के नाम पर परेशान न किया जाए। उनके आदेशों को ट्रैफिक पुलिस हवा में उड़े रहे हैं। इसके बावजूद शहर की ट्रैफिक पुलिस बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को चेकिंग के नाम पर रोका जाता है और उनसे विभिन्न तरह के कागजात के नाम पर वसूली की जाती है।

12 7

शहर के इन मार्गों पर रहती है ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक पुलिस इस वक्त शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर वसूली करने के लिए दिनभर व्यस्त रहती है। जबकि शहर के जाम वाले क्षेत्र से ट्रैफिक पुलिस दिनभर नदारद रहती है। यही नहीं इन मार्गों ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी को देख कुछ वाहन चालक अपना रास्ता बदल लेते हैं और बिना हेलमेट के वाहन चालक गली-मोहल्लों का रूख कर लेते है।

ट्रैफिक पुलिस की गाड़ियां प्रतिदिन रोहटा रोड स्थित अंडरब्रिज, कंकरखेड़ा स्थित फ्लाईओवर, रामताल वाटिका, चिराग चौराहा, मवाना रोड स्थित डेयरी फार्म, परतापुर तिराहा, गढ़ रोड काली नदी के पास, एल-ब्लॉक और बिजली बंबा रोड पर खड़ी रहती है। जबकि इन मार्गों से अधिकांश गाड़ियां आसपास के जनपदों और राज्यों को जाने वाली होती है।

ट्रैफिक पुलिस का है बड़ा कुनबा

ट्रैफिक पुलिस में इस वक्त एसपी जितेंद्र सिंह के अलावा एक सीओ, पांच टीआई, छह एसआई, 41 एचसीपी व 131 सिपाही तैनात है। इसके अलावा 100 होमगार्ड, 24 अपाचे बाइक, 10 एंजेल्स और चार क्रेन है, लेकिन इसके बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो रही है।

शहर के जिन मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग करती है, वह खुद उन मार्गों पर जाकर जांच करेंगे। इसके बाद वह शहर के अंदर लगने वाले जाम के लिए भी व्यवस्था बनाएंगे। ताकि शहर के आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।                                                                          -जितेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img