- कलक्ट्रेट में डीएम ने प्रशिक्षण देकर चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के दिए आदेश
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कलक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन को सफल बनाए जाने के लिए आगामी 19 अप्रैल को जनपद में होने वाले मतदान को लेकर मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें यह भी निर्देश दिए कि निष्पक्ष, स्वतंत्र पारदर्शी, सकुशल चुनाव संपन्न कराया जाए और लापरवाही न बरते।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने व मतदान किस तरह से करना है उसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन मास्टर ट्रेनरों को बुलाया गया। वहां डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में सभी ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
कहा कि जो बात उन्हें बतायी जा रही है वह अपनी डायरी में नोट कर ले और चुनाव के समय किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह सभी कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दे। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र पारदर्शी व सकुशल कराना उनकी जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए, क्योंकि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि कहीं भी हिंसा न हो।

