Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

सावधान ! इस तरह से सोशल मीडिया पर फैल रहा फर्जीवाड़े का जाल

  • कम कीमतों पर वाहनों की सेल के बहाने लगा रहे आमजन को चूना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोशल मीडिया आज के दौर में अधिक्तर लोगों के जीवन का मुख्य हिस्सा बन चुका है। जिसमें वह अपने दुख-सुख को अन्य सभी साथियों के शेयर करते हैं। इतना हीं नहीं बिजनेस भी सोशल मीडिया के माध्यम से करने का सबसे सरल तरीका बन गया है।

यूर्जर विभिन्न ग्रुपों के का उपयोग कर आॅनलाइन माध्यम से ही क्रिय व विक्रय कार्य करते रहते हैं। जिससे उन्हें व अन्य लोगों को काफी लाभ होता है। क्योंकि बेचने वाले का घर बैठे सामान बिक जाता है एवं खरीदने वाले को घर बैठे उचित दरों में सामान।

इन्हीं बातों को देखते हुए अब सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति भी सक्रिया हो गए हैं। वह फेसबुक पर ग्रुप के माध्यम से भोले भाले यूजर को अपने जाल में फंसाने के लिए कम रेट में विभिन्न वाहनो ंकी फोटो शेयर करते हुए उन्हे बेचने के लिए शेयर करते हैं। ताकि यूजर लालच में आकर संबंधित व्यक्ति से सपंर्क कर उसकी जानकारी प्राप्त कर ले।

जैसे ही कोई व्यक्ति उनके जाल में फस जाता है, तो वह उससे पहले लिंक भेजकर अन्य जानकारी देने की बात करते हैं और अगर संबंधित यूजर उस लिंक को ओपन कर तो उसके पैसे अंकाउट से पैसे उड़ जाते हैं। इतना हीं नहीं कई बार तो यूजर को अपने जाल में फंसाकर उनसे पैसे भी ले लिए जाते हैं।

बता दे कि सोशल मीडिया पर आजकल वाहन, घर के इलेक्टोनिक सामान, मोबाइल आदि की फोटो शेयर करते हुए बेहद कम दाम में बेचने की बात की जाती है। जो यूजर लालच में आकर सामान खरीदने के लिए संपर्क करते हैं, उनको चूना लगाया जाता हैं।

इस तरह के काफी मामले देखने को मिल रहे हैं जो जालसाज के चगूल में फंसकर अपने पैसे गंवा देते हैं। ऐसे में जानकारों की माने तो सोशल मीडिया पर कुछ भी खरीदने से पहले उसकी अच्छे से जानकारी करनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img