Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

दर्दनाक: ट्रक-बाइक की भिड़ंत में दो मौसेरे भाइयों की मौत

  • कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर हुआ भीषण हादसा, तीसरे की हालत गंभीर
  • युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मौत कब किसको अपने आगोश में ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता है। मंगलवार को कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कपसाड़ के निकट बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

साथ ही शवों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने से पहले शव पोस्टमार्टम को भेजने पर मृतक पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा कर शांत किया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। वहीं, हादसे के चलते मार्ग पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही।

24 6

मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल कुल्हैड़ी गांव निवासी लुकमान पुत्र इंसाद मंगलवार को अपने मौसेरे भाई परवेज पुत्र साजिद व साथी तपनेश पुत्र राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सरधना आ रहा था। इस दौरान वह जैसे ही कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर कपसाड़ गांव के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति पर आ रहे एक ट्रक ने आगे चले रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की।

पिकअप को बचाने के चक्कर में ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक ट्रक के बंपर में उलझ गई। जिससे वह दूर तक घिसटते हुए गए। इसके बाद पहिए के नीचे आ गए। हादसे में बाइक सवार लुकमान व परवेज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तरपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही शव के पंचनामे भरकर पोस्टमार्टम के लि भेज दिए। हादसे की सूचना से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

23 6

आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे। मगर तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए जा चुके थे। इस बात से नाराज मृतक पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझा कर शांत किया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है।

जल्दीबाजी में चली गई दो जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में तीन लोग सवार थे। चालक ने आगे चले रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी सामने से महेंद्रा पिकअप आ गई। पिकअप से तो ट्रक बच गया। मगर उसके पीछे आ रही बाइक में उसने टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आया ट्रक भी सड़क किनारे गड्ढे में जा धंसा।

देर से पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सलावा पुलिस चौकी घटनास्थल से चंद मिनटों की दूरी पर है। मगर इसके बाद भी पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक घायल वहीं तड़प रहे थे। पुलिस पहुंची तो एंबुलेंस आने में घंटेभर से ज्यादा लगा। देरी से हुई कार्रवाई को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला।

बंफर में उलझ गई थी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक के बंफर में उलझ गई थी। जिसके चलते बाइक सवार ट्रक के साथ घिसटते चले गए। बाद में वह पहिए के नीचे आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img