Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए ट्रायल्स 25 अप्रैल से

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: खेल निदेशालय द्वारा संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए आगामी 25 अप्रैल से जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय चयन के लिए ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, सहारनपुर, प्रेम कुमार ने बताया कि चयन, ट्रायल्स में जिम्नास्टिक एवं तैराकी में 12 वर्ष एवं अन्य खेलों में 15 वर्ष तक आयु के बालक-बालिका भाग ले सकेगें। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु एक अप्रैल, 2022 को 12 वर्ष व 15 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार, जिम्नास्टिक, तैराकी, (अंडर 12), कुश्ती, हॉकी, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरदांजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल

(अंडर-15) समस्त खेलों के बालक-बालिका वर्ग एवं क्रिकेट, बॉक्सिंग, जूडो, फुटबाल बालक वर्ग (अंडर-15) जिला स्तरीय बालक-बालिका चयन ट्रायल्स आगामी 25 अप्रैल को तथा मंडल स्तर पर बालक वर्ग का चयन ट्रायल 27 अप्रैल को तथा बालिका वर्ग का चयन ट्रायल 28 अप्रैल को डा. अंबेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, सहारनपुर में प्रात: 9 बजे होंगे।

राज्य स्तरीय चयन ट्रायल अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार होगें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img