जनवाणी ब्यूरो |
शामली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद जवानों को रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के पदाधिकारियों और अन्य ने दीप प्रजव्वल कर शहीदों की शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शामली शहर के सुभाष चौक पर सोमवार की शाम को रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के पदाधिकारी व अन्य लोग मोमबत्ती लेकर जमा हुए। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डा. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि शहीदों की शहादत को सलाम है जो देश की रक्षा की खातिर अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं।
क्लब सचिव डा. अजय श्रीवास्तव, डा. अजय बाबू शर्मा, सुभाष धीमान, डा. नीलम शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, गोविंद कौशिक, दीपक कौशिक व अन्य ने दीप प्रज्जवल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

