नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी अपडेटेड 2025 Trident 660 को लॉन्च कर दिया है। यह मिडलवेट रोडस्टर अब करीब ₹8.5 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। नए मॉडल में कई प्रीमियम फीचर्स को अब स्टैंडर्ड कर दिया गया है, जो पहले एक्स्ट्रा चार्ज पर मिलते थे। हालांकि इंजन और डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, फिर भी यह बाइक अपनी रेट्रो-मॉडर्न लुक और बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते युवाओं में आकर्षण बनाए रखेगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन: 660cc, इनलाइन 3-सिलेंडर
पावर: 80 bhp
टॉर्क: 64 Nm
वजन: 190 किलोग्राम (वेट कंडीशन में)
फ्यूल टैंक: 14 लीटर
सीट हाइट: 805 mm
टायर्स: मिशेलिन रोड 5
यह कॉन्फ़िगरेशन ट्राइडेंट को शहर और हाईवे दोनों में शानदार प्रदर्शन देने वाली बाइक बनाता है।
क्या हैं नए स्टैंडर्ड फीचर्स?
अब बाइक में निम्न एडवांस टेक्नोलॉजी स्टैंडर्ड मिलती है:
Cornering ABS
Traction Control
My Triumph कनेक्टिविटी सिस्टम
Bi-directional Quickshifter (Triumph Shift Assist)
क्रूज कंट्रोल (वन-टच बटन से ऑपरेटेड)
नया ‘Sport’ राइड मोड (पहले Daytona 660 में उपलब्ध)
पहले Trident में केवल ‘Road’ और ‘Rain’ राइड मोड ही थे, लेकिन ‘Sport Mode’ के आने से अब इसका स्पोर्टी करैक्टर और बढ़ गया है।
नए कलर ऑप्शन्स
2025 Trident 660 को विजुअली और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने नए डुअल-टोन कलर पेश किए हैं: कॉस्मिक येलो / सैफायर ब्लैक, डियाब्लो रेड / सैफायर ब्लैक, कोबाल्ट ब्लू / सैफायर ब्लैक,मौजूदा जेट ब्लैक कलर भी उपलब्ध रहेगा।
चेसिस और सस्पेंशन में बदलाव
फ्रंट सस्पेंशन: अब शोवा बिग पिस्टन फोर्क से लैस (हालांकि एडजस्टेबल नहीं)
रियर सस्पेंशन: प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ
नई सस्पेंशन सेटअप से राइड क्वालिटी और कंट्रोल में सुधार हुआ है, खासकर खराब सड़कों और तीखे मोड़ों पर।
मुकाबला किससे?
Trident 660 का भारत में कोई सीधा कॉम्पिटिटर नहीं है, लेकिन ये बाइक इनसे टक्कर लेती है:
कावासाकी Z650RS
होंडा CB650R
जो राइडर्स एक प्रीमियम, स्टाइलिश और स्पोर्टी स्ट्रीट बाइक की तलाश में हैं, उनके लिए Trident 660 एक दमदार विकल्प हो सकता है।
बुकिंग और उपलब्धता
बाइक की बुकिंग्स ट्रायम्फ की नजदीकी डीलरशिप पर शुरू हो चुकी हैं। ग्राहक टेस्ट राइड और अन्य जानकारी के लिए डीलर से संपर्क कर सकते हैं।

