Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

मंदिरों व घरों में धूमधाम से किया तुलसी विवाह

  • तुलसी विवाह पर भजन कीर्तन का आयोजन, प्रसाद वितरित किया गया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: जनपद भर के मंदिरों व घरों में बुधवार को तुलसी विवाह धूमधाम से किया गया। वहां पर महिलाओं ने विवाह पर भजन कीर्तन का आयोजन कर भजनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सभी ने तुलसी का विवाह कर घर में सुख शांति की प्रार्थना की और विवाह के दौरान सभी सामान मंदिरा में दिया गया।

नगर के पक्काघाट मंदिर व ठाकुरद्वारा मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में मंगलवार को तुलसी विवाह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पर विधि विधान के साथ तुलसी विवाह पर हवन किया गया, जिसमें महिलाओं ने आहुति दी। विवाह के दौरान मंदिरों में सामान देने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। हर कोई महिला उनके विवाह में शामिल होने के लिए मंदिरों में पहुंच गया।

उसके बाद महिलाओं ने साड़ी व श्रंगार का सामान चढ़ाया। वहां महिलाओं ने तुलसी विवाह पर भजन कीर्तन का आयोजन किया। कीर्तन में महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इससे पूर्व महिलाओं ने सुबह के समय घरों में रखी तुलसी की पूजा अर्चना कर घरों में सुख शांति की कामना की। इसके अलावा कई स्थानों पर भी भंडारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा भूमिया शिव मंदिर, बाबा जानकीदास मंदिर, पक्काघाट मंदिर सहित आदि में भी भजन कीर्तन हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img