Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कोहरे का कहर: बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

  • सरधना-बिनोली रोड पर हर्रा मोड़ के निकट हुआ हादसा
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बड़ौत के दो युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

सरूरपुर: सरधना-बिनोली रोड पर हरा मोड़ के पास कोहरे के कहर के कारण बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार की अल सुबह हुई दुर्घटना अज्ञात वाहन से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ था।

यह दर्दनाक सड़क हादसा गुरुवार की अलसुबह सरधना-बिनोली रोड पर हर्रा मोड़ के निकट उस समय हुआ जब एक बाइक पर दो युवक सवार होकर बिनोली की ओर से सरधना जा रहे थे, जैसे ही युवक हर्रा मोड़ के निकट मदरसे के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए और काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे।

हालांकि बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मारे गए दोनों युवक बागपत जिले के बडौत के रहने वाले बताए गए हैं। मृतक अर्जुन कुमार(23) पुत्र संजय बड़का रोड पठानकोट बड़ौत व दूसरा मृतक धोन्नी(18) पुत्र विनोद गली नंबर 12 आवास विकास कॉलोनी बड़ौत के बताए गए हैं।

सड़क हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए थे या पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में करने वाले वाहन की पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में मृतकों के परिवार वालों की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img