Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

क्लास में थूकने पर दो छात्रों को मारी गोली

  • मेट्रो प्लाजा पर सरेआम गोली मारने की घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्लास में थूकने को लेकर हुए विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र को गोली मार दी। छात्र को बचाने के प्रयास में हुई छीनाझपटी व धक्का-मुक्की में उसके साथी को भी गोली लगी है। सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घंटों अफरा-तफरी फैली रही। गोली लगाने से घायल होने वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। रविवार को दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के छात्रों में चलती बस में विवाद हो गया।

सरेआम युवकों ने बस में ही छात्र को गोली मार दी। साथी शादाब को बचाने के चक्कर में 12 वीं के छात्र खुर्शीद के हाथ और दूसरे 12वीं के छात्र कासिम की जांघ में गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 12वीं छात्र शादाब का 10वीं के छात्र उमर ने बीते गुरुवार को क्लास में थूक दिया था। इस बात को लेकर दोनों छात्रों में कहासुनी हो गई थी।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को भी इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। रविवार को शादाब अपने साथी कासिम और खुर्शीद के सिवाल खास अपने घर जा रहा था। इसी बीच उमर के साथी ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास पहुंच गए तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि उमर के साथ वाले युवक ने चलती बस में ही शादाब पर गोली चला दी। शादाब के साथी कासिम निवासी सिवालखास ने तमंचे को छीनने का प्रयास किया

तो गोली उसके हाथ को हाथ छूते हुए खुर्शीद की जांघ में लग गई। लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। कासिम और खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लिसाड़ीगेट निवासी उमर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल थाना ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। तीन लड़के दिल्ली रोड पर मिले, जिनमें से दो लड़के घायल अवस्था थे, जिनमें से एक के बाएं हाथ की हथेली तथा दूसरे के बाएं पैर में चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि नाम खुर्शीद, शादाब व कासिम बताया। कासिम के कंधे पर लटके बाग से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ तथा तमंचे की नाल में एक खोखा कारतूस फंसा हुआ मिला। लड़कों ने बताया कि फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं,

उनका उमर व उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया था। इसलिए कासिम अपने साथ बैग में तमंचा लाया था। पेपर देकर बस से घर जा रहे थे। कासिम व खुर्शीद बस में पीछे दो सीट छोड़कर बैठे थे तथा शादाब खिड़की में खड़ा था। कासिम ने तमंचे को खोलकर देखना चाहा तो गलती से गोली चल गई जो कासिम के बाएं हाथ की हथेली तथा खुर्शीद की जांघ के पास पैर में लग गई। कासिम से बरामद तमंचा मय खोखा बरामदगी के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img