जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग मुजफ्फरनगर प्राविधिक शिक्षा मुजफ्फरनगर को सत्र 2022-23 के वृक्षारोपण के लिएु 9100 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वृक्षारोपण के लिए आंवटित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए भगवंत इंस्टीटयूट आफ टैक्नोलॉजी भगवंतपुरम मुजफ्फरनगर में मनोज गौतम एवं संस्थान के ओर से कोरडिनेटर इंजि. निकुल चौधरी के पर्यवेक्षण में 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
भगवंत कॉलेज आफ फार्मेसी मुजफ्फरनगर में अमन सिहं के पर्यवेक्षण में और संस्थान की और से असि. प्रो. डा. विकास शर्मा फार्मेंसी विगाग के सानिध्य में 500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

