जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/मोदीपुरम: एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए टोलवे कर्मचारी लगे हुए हैं, लेकिन जागरूकता अभियान के बाद भी दुपहिया वाहन चालक अपनी मनमानी पर उतारू हो रहे हैं। जिसके चलते टोल पर दुपहिया वाहन चालकों की मनमानी के कारण कार सवार लोग हादसों का शिकार हो रहे है।

टोल प्लाजा के परियोजना महाप्रबंधक वैभव शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन दुपहिया वाहन चालक इसके बावजूद हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते उनकी लापरवाही के कारण टोल प्लाजा पर गाड़ी सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
जबरन दुपहिया वाहन चालक कार लाइन से गुजरते हैं। जिसके चलते आए दिन कार के शीशे टूट जाते हैं और गंभीर हादसों होते रहते हैं। टोलवे के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि बाइकों के लिए दो लाइन आने और जाने की बना रखी है, लेकिन उसके बावजूद बाइक सवार कार की लाइन से गुजरते हैं। जो तेजगति के कारण हादसे होते रहते हैं।

