Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

मेनहोल में गिरकर छह साल के बच्चे की मौत

  • तीन बजे से गायब था बच्चा, छह घंटे बाद घर के मेनहोल में मिला शव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परिजनों की अनदेखी के चलते एक छह साल के बच्चे की घर के बैसमेंट में बने मेनहोल गिरकर मौत हो गई। हालांकि परिजन बच्चे को आसपास में तलाशते रहे, लेकिन रात में परिजन बच्चे को तलाशते हुए बैसमेंट में पहुंचे तो वहां मेनहोल में बच्चे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मजीदनगर मेवगढ़ी में एक व्यक्ति अपने घर के एक कमरे के नीचे बैसमेंट बना रहा है। व्यक्ति ने बैसमेंट में पानी जमा करने के लिए मेनहोल भी बनाया हुआ है। शनिवार अपराह्न तीन बजे एक व्यक्ति का छह साल का बच्चा खेलते हुए बैसमेंट में पहुंच गया। जिसके बाद बच्चे की मेनहोल में गिरकर मौत हो गई।

काफी देर तक बच्चा जब घर में नहीं दिखाई दिया तो परिजनों ने उसे आसपास में तलाश किया, लेकिन जब वह कहीं नहीं मिली तो रात नौ बजे परिजन बच्चे को तलाशने के लिए बैसमेंट में पहुंचे। बैसमेंट में बने मेनहोल में बच्चे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही बच्चे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

एक सप्ताह पहले टब में डूबने से हो गई थी तीन माह की बच्ची की मौत

परिजनों की लापरवाही इस कदर बढ़ रही है कि एक सप्ताह पहले ही गांव रोहटा में तीन माह की एक बच्ची की खेलते हुए टब में गिरने से मौत हो गई थी। बच्ची की मां उसे टब के पास खेलते हुए छोड़कर दूसरे काम में लग गई थी। जिसके बाद बच्ची खेलते हुए टब में गिर गई और उसकी मौत हो गई थी।

काफी देर बाद मां को जब बच्ची की याद आई तो वह टब की ओर दौड़ी तो देखा कि बच्ची तब तक मर चुकी थी। यही नहीं इस तरह की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। जहां परिजनों की लापरवाही के चलते छोटे बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img