- पुलिस ने आरोपियों का किया चालान
जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराध की रोकथाम आदि अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पूर्वी बिजनौर व क्षेत्राधिकारी धामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को कलाली नहर के पास मुखबिर खास की सूचना पर उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह ने मय फोर्स के चेकिंग के दौरान बाइक सवार के पास से एक कुंतल गो मांस व गो मांस काटने के उपकरणों सहित दो युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

