Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

खेत की मेढ़ के विवाद में चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या

  • लाइसेंसी हथियारों से आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, कई गिरफ्तार
  • दोहरे हत्याकांड़ से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस बल मौके पर तैनात

जनवाणी संवाददाता  |

जानसठ: मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र शनिवार को एक बार फिर दोहरे हत्याकांड से दहल उठा। खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में खानदान के ही लोगों ने गांव के चैकीदार व उसके भतीजे की लाइसेंसी हथियारों से गोली मारकर हत्या कर दी। इस संघर्ष में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2022 04 30 at 2.20.01 PM

गांव में हुए दोहरे हत्याकांड से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरातस में लिया है। पुलिस के अनुसार जिन लाइसेंसी हथियारों से हत्या की गई हैं, उन हथियारों को भी बरामद कर लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

WhatsApp Image 2022 04 30 at 2.15.20 PM

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के अहरोड़ा गांव में गांव के चैकीदार शंकर पुत्र रामकिशन का गांव के ही अपने खानदानियों से खेत की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को खेत की डोल काटने को लेकर रामकिशन का अपने खानदानियों से कहासुनी हो गयी और इसी कहासुनी के चलते दोनों पक्षों में संघर्श हो गया।

संघर्ष इतना बढ़ गया कि उसके खानदारी अपने लाइसेंसी हथ्यिारों को निकाल लाये और गोलियां बरसा दी, जिसमें शंकर पुत्र रामकिशन व उसके भतीजे नकुल पुत्र दिनेश शर्मा को गोली लग गयी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस संघर्ष में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। अहरोड़ा में दो लोगों की हत्या किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कम्प मच गया और जानसठ कोतवाली प्रभारी बबलू वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये।

दूसरी ओर जब इस घटना की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को मिली, तो सीओ जानसठ, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गये और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किये गये लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिये पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल कर रही है।

चार दिन पहले भी जानसठ थाना क्षेत्र में हुआ था दोहरा हत्याकांड

जानसठ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा दोहरा हत्याकांड है। दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र में दो लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। क्षेत्र में बढ़ रही हत्या की घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। बता दें कि 26 अप्रैल को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव खलवाड़ा में मुजफ्फरनगर कोर्ट की तारीख से वापस लौट रहे पति-पत्नी की खलवाड़ा में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस के अनुसार यह हत्या रंजिश के चलते की गयी थी। मृतक हरपाल व उसके दो पुत्र एक वर्ष पहले मर्डर के मामले में जेल में बंद हुए थे। तीन माह पूर्व हरपाल जमानत पर छूटकर वापिस आया था। इस हत्या के पीछे एक साल पूर्व जिस युवक का मर्डर हुआ था, उसका नाम प्रकाश में आया था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर हरपाल व उसकी पत्नी की हत्या की थी। चार दिन बाद ही जानसठ क्षेत्र में डबल मर्डर की यह दूसरी घटना घटित हो गयी है।

क्या कहती है पुलिस

एसपी देहात अतुल श्रीवास्वत ने बताया कि खेत की मेढ़ को लेकर एक ही खानदार के दो पक्षों में विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते शनिवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया और एक पक्ष के लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियारों से गोलिया बरसाकर दो लोगों की हत्या कर दी है।

इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिये गये हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...
spot_imgspot_img