नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लोकल बैंक ऑफिसर के बंपर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऐसे उम्मीदवार जो बैंक में नौकरी की तालाश कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाकर 24 अक्तूबर, 2024 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य लोकल बैंक ऑफिसर के 1500 पदों को भरना है। जनरल के लिए 613 पद, अनुसूचित जाति के लिए 224 पद, अुनसूचित जनजाति के लिए 109 पद, ओबीसी के लिए 404 पद, ईडब्ल्यूएस 150 पद शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2024 निर्धारित है।
पात्रता मानदंड
यूनियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही पूरी जानकारी के साथ जारी की जाएगी, हालांकि, पिछली अधिसूचनाओं के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय,कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाएं।
- इसके बाद आवेदन के लिए पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके फॉर्म भर दें।
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें।

