जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि व उससे संबंधित मेरठ व सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहली मेरिट आज जारी होने जा रही है। कॉलेजों में इस मेरिट से सोमवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। विवि की ओर से ये मेरिट पहले जारी की गई थी। मेरिट में खामियों को सुधारने के बाद जारी की जा रही है।
छात्रों को इस मेरिट से प्रवेश के लिए पांच दिन का समय मिलेगा। विवि की ओर से दूसरी मेरिट 18 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जिसके बाद ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। विवि के अनुसार 99 फीसदी छात्रों ने कॉलेजों एवं कोर्स की त्रुटियों को सही कर दिया गया है, जबकि अंकों की समस्त खामियों को अपने स्तर से सुधार दिया गया है।
सीबीएसई में विषय और उनके आधार पर अंकों की गणना के फार्मूले में सीसीएसयू फंस गया था। रिजल्ट के बाद प्रतिवर्ष स्कूलों में टॉपर तय करने में विषयों को लेकर होने वाले झालमेल असर इस वर्ष विवि की मेरिट पर भी नजर आ गया है। विवि को इंटर के विषयों और उनके चलते मेरिट स्थगित करनी पड़ी।
पहली मेरिट से प्रवेश पूरे होने के बाद विवि की ओर से दूसरी मेरिट जारी होगी। जिसके बाद प्रतिक्षा सूची जारी की जाएगी। कॉलेज इस प्रतिक्षा सूची से कटआॅफ तैयार करते हुए प्रवेश करेंगे। विवि से संबंधित मेरठ और सहानपुर मंडल के नौ जिलों की बात करे तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सों में दो लखा के करीब सीटें है।
बीए एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 56 हजार से अधिक सीटें है। मेरठ के 41 कॉलेजों में 10590 सीटें है। इनमें आठ ब्वॉयज और छह गर्ल्स कॉलेज है। वहीं विवि व उससे संबंधित कॉलेजों में इस समय एलएलबी में पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
पंजीकरण की स्थिति
- एलएलबी 13051
- एमए 3075
- एमए कैंपस 107
- एमकॉम 1729
- एमएससी 3834
पीसीएस परीक्षा आज, बिना मास्क केंद्रों पर नहीं होगा प्रवेश
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली प्रारंभिक परीक्षा पीसीएस आज आयोजित होने जा रही है। इसके लिए जिले में 64 केंद्र बनाए गए है। जिनपर 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कोविड-19 के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले पहुंचना होगा और एक कक्ष में केवल 20 छात्र-छात्राएं बैठकर ही परीक्षा दें सकें। वहीं छात्रों को केंद्रों पर प्रवेश मास्क और सैनिटाइजर के साथ दिया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा में केंद्रों की सुरक्षा आदि को ध्यान में रखते हुए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। शहर में जाम की स्थिति न बने इसके भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रत्येक केंद्र पर स्कै्रनिंग करने के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रों पर भी मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी।

