Tuesday, August 18, 2026
- Advertisement -

शिक्षा के साथ यूट्यूब पर भविष्य तलाश रहे युवा

  • लॉकडाउन के समय में सोशल मीडिया का उपयोग कर पाई नई पहचान
  • प्रतिभा चमकाने का सबसे अच्छा माध्यम है यूट्यूब

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लॉकडाउन अवधि से एक तरफ जहां युवाओं के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर कुछ युवाओं ने रोजगार पाने की तलाश में एक नया तरीका अपनाया है। जिसमें वह यूट्यूब पर अपनी कला प्रदर्शन करते हुए जहां अपने शौक पूरा कर रहे हैं।

वहीं, उनको टैलेंट के हिसाब से अच्छी इनकम भी प्राप्त हो जाती हैं। जी हां! सोशल मीडिया के युग में युवा सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग करते हुए अपने हुनर को एक नए मुकाम पर पहुंचा रहे है। यूट्यूब पर युवा अपनी कला का प्रर्दशन कर भविष्य को एक नई उड़ान देने में लगे हुए हैं।

जिस तरह से भारत के अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी ने पूरे विश्व में यूट्यूब पर फनी वीडियो बनाकर नाम कमाया है। उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए यूट्यूब पर युवा भी पहचान बनाने में लगे हुए हैं।

युवाओं का सपना होता है कि वह कम समय में कामयाबी हासिल कर सके। इसी वजह से युवा यूट्यूब की तरफ ज्यादा आक र्षित हो रहे हैं। जिसमें यूट्यूब एक ऐसा मंच है, जिस पर पूरे विश्व के लाखों युवा ने अपने सपने पूरे किये हैं।

बच्चे भी कर रहे अपनी कला का प्रदर्शन

पढ़ाई के साथ-साथ छोटे बच्चें भी यूट्यूबर को देखकर वीडियो बनाने लगे हैं। जिसमें उनके माता-पिता भी साथ देते हैं। जिन बच्चों की वीडियो अच्छी होती उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो जाती है और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर उनकी वीडियो को युवा शेयर करते हैं।

Sachi
एजुकेशन चैनल सचिस एकेडमी की सचि राणा ने कहा कि यूट्यूब पर अगर अपना फोकस बनाना है तो उसक ी सही जानकारी आवश्यक है। क्योंकि बिना जानकारी के कामयाब होना मुश्किल है। इसलिए जो भी पढ़ते हैं तो उसका भाग यूट्यूब पर शेयर करते हैं तो आपका भविष्य सुधर सकता है, लेकिन सफलता पाने के लिए हमेशा कठिन परीश्रम करना चाहिए। अगर किसी प्रभावित व्यक्ति की जीवन शैली का दस प्रतिशत भी अपनी जिदंगी में अपनाए तो सफलता मिल जाती हैं।

Vikas
यूट्यूबर टीटीसी विकास शर्मा आज कल के युवा यूट्यूबर के लाइफ देखकर ज्यादा प्रभावित है। इसलिए वह भी यूट्यूब पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यूट्यूब को द्वितीय पाली पर रखते हुए पहले शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। जिससे बाद में अगर प्रसिद्ध होते हैं तो उनका भविष्य सुधर सकता हैं।

Rahul
सिंगर राहुल त्यागी ने कहा कि युवाओं के लिए यूट्यूब सबसे अच्छा माध्यम है। जिसका उपयोग करते युवा अपनी प्रतिभा से एक नया मुकाम हासिल कर सकते हैं, लेकिन यह जभी संभव है, जब युवा अपनी प्रतिभा के हिसाब से उसमें मेहनत करें। जिसका उदहारण लॉकडाउन में देखने को मिला। सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले यूट्यूबर ने काफी सफलता पाई है। भले ही अन्य लोगों को इस अवधि में नुकसान उठाना पड़ा हैं।

Vikas 1
गेमर अभिषेक कहते हैं कि यूट्यूब में काम करना अपने आपमें अच्छी जॉब है। अगर युवा सही से इस दिशा में कार्य करें तो उनके कॅरियर के लिए यह काफी लाभदायक होता है। जिसका उदहारण कई यूट्यूबर के कॅरियर को देखकर लगा सकते हैं। यूट्यूब पर सारा खेल दर्शक का होता है। अगर एक बार वीडियो वायरल हो जाएं तो वह कामयाब हो जाता हैं, पर पढ़ाई पर भी फोकस करना चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: फतेहपुर में 151 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | छुटमलपुर/सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत फतेहपुर पुलिस...

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में बागपत के 670 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को...

Nirmala Sitharaman Birthday: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री...

Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 79 अफसरों के तबादले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान सरकार ने देर रात...

Saharanpur News: गोकशी की तैयारी कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुठभेड़ में घायल

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: गोकशी की तैयारी कर रहे चार...
spot_imgspot_img