Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

मंडी में रात्रि में कराए फलों, सब्जियों की अनलोडिंग

  • एसडीएम सदर, सीओ ने दिए मंडी सचिव को निर्देश
  • फुटकर विक्रेताओं के लिए सड़क पर बनाए सर्किल

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उप जिलाधिकारी सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत मंगलवार को सब्जी एवं फल मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में माल लेकर आने वाले वाहनों से माल को रात्रि में ही अनलोड कराया जाए। आढ़तियों की दुकानों के बाहर फुटकर विक्रेताओं के लिए सर्किल बनवाने और मंडी परिसर को सैनेटाइज कराने के निर्देश दिए।

मंगलवार को एसडीएम सदर संदीप कुमार और सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत संक्रमण की रोकथाम के लिए नवीन मंडी स्थित सब्जी एवं फल मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव अरूण कुमार को निर्देश दिए सब्जी, फल के आने वाले वाहनों की अनलोडिंग की व्यवस्था रात्रि में ही सुनिश्चित कराएं।

फुटकर दुकानदारों के लिए आढ़तियों की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्थाई रंगीन गोले बनवाए जाए। उन्होंने सब्जी एवं फल मंडी में सैनेटाजेशन कराने के भी निर्देश दिए। सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा भारी मात्रा में फेंके गए कूड़े पर नाराजगी प्रकट करते हुए एसडीएम ने आढ़तियों के द्वारा दुकानों पर बड़े डस्टबिन रखकर उसमे कूड़ा एकत्र करने के निर्देश दिए, ताकि सड़कों पर गंदगी न फैले।

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने कहा कि मंडी में आने वाला प्रत्येक फुटकर व्यापारी मास्क लगा कर ही मंडी में प्रवेश करें, सामान खरीदने के बाद फुटकर विक्रेता अविलम्ब परिसर खाली कर दें। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img